फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2025: What did Indian Railways get in this budget? These big works will be done with over 2 lakh crores

Railway Budget 2025: इस बजट में भारतीय रेलवे को क्या मिला? 2.55 लाख करोड़ से होंगे ये बड़े काम

Sat, 01 Feb 2025 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Feb 2025 05:15 PM IST
सार

रेलवे को बजट में 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें राजस्व में 3445 करोड़ रुपये और कैपिटल एक्सपेंडिचर में 2,52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह रेलवे बजट में कुल 2,55,445 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
Budget 2025: What did Indian Railways get in this budget? These big works will be done with over 2 lakh crores
Railway Budget - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। इस आम बजट में वित्त मंत्री ने अपने बजट में एक बार भी भारतीय रेलवे का जिक्र तक नहीं किया है। हालांकि उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए वित्तीय वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए 2.55 लाख करोड़ का आवंटन किया है। ये राशि पिछले वित्तीय वर्ष (वित्तीय वर्ष 2025) के लिए आवंटित राशि के समान है। आम बजट में रेलवे को लेकर कोई नई घोषणा की बजाय पहले की घोषणाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, वित्तमंत्री ने 2024 के आम बजट में रेलवे के लिए कुल बजटीय समर्थन 2,55,200 करोड़ रखा। यह वर्ष 2023-24 में 2,40,200 करोड़ से 5 प्रतिशत अधिक था। इसके अतिरिक्त वित्तमंत्री ने 10,000 करोड़ अतिरिक्त बजटीय संसाधनों से आवंटित किए गए थे। जुलाई 2024 में वित्तमंत्री द्वारा पेश किए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की थी। साथ ही यह भी कहा था कि भारत में तीन प्रमुख रेलवे आर्थिक गलियारे बनेंगे। इनमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट गलियारा, पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा और उच्च यातायात घनत्व वाला गलियारा शामिल होगा।
विज्ञापन


रेलवे को बजट में 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें राजस्व में 3445 करोड़ रुपये और कैपिटल एक्सपेंडिचर में 2,52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह रेलवे बजट में कुल 2,55,445 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट में पेंशन फंड में 66 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं। जबकि नई लाइनें बिछाने के लिए 32,235 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लाइनों के दोहरीकरण में 32,000 करोड़ और गॉज लाइन में बदलने में 4,550 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आम बजट में रेलवे की सिग्नलिंग और टेलीकॉम के लिए 6800 करोड़, विद्युत लाइनों के लिए 6,150 करोड़ रुपये, स्टाफ कल्याण पर 833 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। रेलवे स्टाफ की ट्रेनिंग उद्देश्य के लिए 301 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं रेलवे सेफ्टी फंड में 45 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। रेलवे मंत्रालय रेल हादसों को कम करने के लिए खास कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत देश के प्रमुख रेलवे रूट पर कचव का अपग्रेट वर्जन 4.O लगाने का काम तेजी से किया जाएग। हालांकि वित्त मंत्री ने बजट में इसे लेकर कोई भी नई घोषणा नहीं की है। लेकिन बजट आवंटन में पूर्व की घोषणाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

 
कुल बजट 2,55,445 करोड़
राजस्व खर्च 3,445 करोड़
पूंजीगत व्यय 2,52,000 करोड़
पेंशन फंड 66,000 करोड़
नई रेलवे लाइनें 32,235 करोड़
लाइन दोहरीकरण 32,000 करोड़
गॉज परिवर्तन 4,550 करोड़
सिग्नलिंग और टेलीकॉम 6,800 करोड़
विद्युत लाइनों का विस्तार 6,150 करोड़
स्टाफ कल्याण 833 करोड़
रेलवे स्टाफ ट्रेनिंग 301 करोड़
रेलवे सेफ्टी फंड 45,000 करोड़


रेलवे में कैपेक्स पर आवंटन बढ़ाने की थी उम्मीद
रेलवे से जुड़े एक सूत्र के अनुसार आने वाले बजट में रेलवे के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) पर आवंटन 20 फीसदी तक बढ़ाए जाने की उम्मीद थी। रेलवे के अनुमानों के अनुसार पिछले बजट में इस मद में मिले 2.65 लाख करोड़ रुपये में से रेलवे ने करीब 80 फीसदी खर्च कर लिए हैं। एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed