{"_id":"636925fe863c3811f521c1fe","slug":"btp-forms-pre-poll-alliance-with-jdu-for-gujarat-polls-nitish-kumar-to-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले बीटीपी-जदयू का गठबंधन, छोटूभाई वसावा बोले- प्रचार के लिए आएंगे नीतीश कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले बीटीपी-जदयू का गठबंधन, छोटूभाई वसावा बोले- प्रचार के लिए आएंगे नीतीश कुमार
Mon, 07 Nov 2022 09:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:06 PM IST
सार
भारतीय ट्राइबल पार्टी के संस्थापक वसावा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बीटीपी और जदयू पुराने दोस्त हैं और इसलिए हमने चुनाव से पहले गठबंधन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, छोटूभाई वसावा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले छोटू वसावा के नेतृत्व वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच गठबंधन हो गया।
विज्ञापन
वसावा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार गुजरात में प्रचार करेंगे। 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए अगले महीने एक से पांच दिसंबर चुनाव होंगे। इनमें से कितनी सीटों पर नीतीश कुमार की जदयू चुनाव लड़ेगी, ये अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय ट्राइबल पार्टी के संस्थापक वसावा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बीटीपी और जदयू पुराने दोस्त हैं और इसलिए हमने चुनाव से पहले गठबंधन करने का फैसला किया है। हम उनकी मदद करेंगे और वे हमारी मदद करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात आएंगे। हमारा लक्ष्य मौजूदा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
बीटीपी ने पिछले सितंबर महीने में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपने चार महीने पुरान गठबंधन को तोड़ दिया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीटीपी को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल को भेजा है।
मौजूदा विधानसभा में दो बीटीपी विधायक हैं। छोट वसावा जहां भरूच में झगड़िया सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं उनके बेटे महेंद्र वसावा नर्मदा जिले के डेडियापडैन से विधायक हैं।
गुजरात जदयू अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा, छोटूभाई पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। हम भाई हैं, जो एक बार फिर साथ आए हैं। नीतीश कुमार के अलावा जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भी गुजरात में चुनावी रैलियों संबोधित करेंगे। आने वाले दिनों में टिकट वितरण को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अनुभवी आदिवासी नेता छोटू वसावा 1990 से 2017 तक जदयू के साथ रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वसावा ने बीटीपी का गठन तब किया, जब नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था।