बसपा नेता ने मतदान केंद्र पर फेंकी स्याही, कहा- ईवीएम मुर्दाबाद, ईवीएम नहीं चलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता सुनील खंबे द्वारा ईवीएम और मतदान केंद्र पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। सुनील खंबे एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। अचानक ही उन्होंने स्याही निकाली और ईवीएम और मतदान केंद्र पर फेंकनी शुरू कर दी।
स्याही फेंकने के साथ सुनील खंबे ने ईवीएम मुर्दाबाद, ईवीएम नहीं चलेगा का नारा बोलना शुरू कर दिया। मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया और स्याही फेंकने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH Thane: A Bahujan Samaj Party (BSP) leader, Sunil Khambe threw ink on the EVM at a polling booth while voting for #MaharashtraAssemblyPolls was underway today. He was raising slogans of "EVM murdabad" & "EVM nahi chalega". He was later taken to a police station by police. pic.twitter.com/92MnGO2IEa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 21, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों पर है।