{"_id":"57a1776f4f1c1b54762b97e3","slug":"bsp-former-leader-swami-prasad-maurya-may-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, 8 अगस्त को फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, 8 अगस्त को फैसला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाजवादी पार्टी और नेता प्रतीपक्ष से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को वह दिल्ली में इसकी घोषणा कर देंगे। बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बसपा सुप्रीमो मायावती पर किए गए कमेंट के बाद इस डेवलपमेंट से दोनों पार्टियों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह नहीं कहा जा सकता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले ही भाजपा ज्वाइन करेंगे या कुछ विधायक भी उनके साथ जुड़ेंगे। हाल ही में बसपा छोड़ कर मायावती के खिलाफ बयान देने वाले पलिया विधायक हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी और मलावन विधायक ब्रृजेश वर्मा के भी उनके साथ भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा और अमित शाह की उस रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं, जिसमें वह यादवों के अलावा ओबीसी वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। पार्टी पहले ही लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह केशव प्रसाद मौर्या को यूपी का अध्यक्ष और फिर अनुप्रिया पटेल को केंद्र में मंत्री बना चुकी है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को रमाबाई मैदान में एक रैली भी करने वाले हैं। वह इसके लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस सिलसिले में 20 अगस्त को बरेली मंडल, 21 को मुरादाबाद, 22 को सहारनपुर और 23 को मेरठ में कार्यक्रम आयोजित होंगे।