फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSNL: Government telecom company earned crores in 18 years, Minister Scindia gave this answer on 5G service

BSNL:18 साल में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने की इतने करोड़ कमाई, 5जी सेवा पर मंत्री सिंधिया ने दिया ये जवाब

Thu, 03 Apr 2025 05:16 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:16 PM IST
सार

संचार मंत्री ने कहा, देश में 5जी का दायरा सबसे तेजी के साथ बढ़ रहा है। दुनिया में भारत ऐसा पांचवा देश है जो अपनी संचार प्रणाली में स्वदेश निर्मित उपकरणों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन ही संचार प्रणाली के उपकरण बना रहे हैं।  

विज्ञापन
BSNL: Government telecom company earned crores in 18 years, Minister Scindia gave this answer on 5G service
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने 18 सालों में पहली बार मुनाफा कमाया है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 18 वर्ष में पहली बार मुनाफा अर्जित किया है। प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के जवाब का उत्तर देते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा, बीएसएनएल में अक्टूबर दिसंबर 2024 की तिमाही में 262 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इससे पहले वर्ष 2007 में शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
विज्ञापन


संचार मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा, देश में 5जी का दायरा सबसे तेजी के साथ बढ़ रहा है। दुनिया में भारत ऐसा पांचवा देश है जो अपनी संचार प्रणाली में स्वदेश निर्मित उपकरणों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन ही संचार प्रणाली के उपकरण बना रहे हैं। भारत अपनी संचार प्रणाली में स्वदेश में निर्मित उपकरणों का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, देश में संचार का दायरा बढ़ाने के लिए एक लाख मोबाइल टावर स्थापित करने का लक्ष्य है। 4-जी सेवाएं 99 प्रतिशत भूमि और 82 प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा, देश में व्यक्तिगत तौर पर सैटेलाइट फोन का प्रयोग वर्जित है। इसके प्रयोग करने के लिए विशेष लाइसेंस जारी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि, सीमा क्षेत्र में संचार सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके अलावा चरम वामपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में भी मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत में मोबाइल फोन सेवा और डाटा की कीमत सबसे कम है। सैटेलाइट इंटरनेट स्पेक्ट्रम के आवंटन में भारतीय हितों की उसे सुरक्षा सर्वोच्च है। भारतीय बाजार के अपने मानक है और विदेशी कंपनियों को इनका पालन करना होगा। कहा कि भारत इंटरनेट का सबसे बड़ा बाजार है और दुनिया की प्रत्येक कंपनी भारत में आने की इच्छुक है। इन कंपनियों को अनिवार्य रूप से भारत में ‘एग्जिट प्वाइंट’ लगाने होंगे। फिलहाल देश में रिलायंस और भारतीय एयरटेल के पास सैटेलाइट स्पेक्ट्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed