फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF yoga quest changes direction from Baba Ramdev to Jaggi Vasudev

अब जग्गी वासुदेव भी देंगे बीएसएफ को योग का प्रशिक्षण

Mon, 25 Jun 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
BSF yoga quest changes direction from Baba Ramdev to Jaggi Vasudev
बाबा रामदेव और जग्गी वासुदेव

भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अब सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ईशा फाउंडेशन जवानों को ट्रेनिंग देंगे। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जग्गी वासुदेव ने सियाचीन के बेस कैंप में जवानों को खुद ट्रेनिंग दी थी। 

विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में बीएसएफ का कहना है कि सेना के जवानों की ट्रेनिंग के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि सिर्फ एक ही व्यक्ति या कोई एक ही संस्था जवानों को ट्रेनिंग दे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो साल पहले 2016 में बाबा रामदेव ने बीएसएफ के जवानों को योग की ट्रेनिंग देनी शुरू की थी। तब ये ट्रेनिंग बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में हुई थी। सरकार ने भी उनके द्वारा ट्रेंड किए गए बीएसएफ के जवानों को काफी सराहा था और 2016 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव द्वारा प्रशिक्षित बीएसएफ जवानों के बैच को सबसे अच्छा समूह बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन अब बीएसएफ के जवानों को योग की ट्रेनिंग देती है। और सिर्फ बीएसएफ ही नहीं, ईशा फाउंडेशन सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, कोस्ट गार्ड और सेना के जवानों को भी ट्रेनिंग दे रही है। 

बीएसएफ के डीजी केके शर्मा का कहना है कि 2016 में बाबा रामदेव ने करीब 4 हजार जवानों को प्रशिक्षित किया था। उन्होंने पहली बैच के जवानों को योग की ट्रेनिंग दी थी। उनके साथ बीएसएफ का काफी अच्छा समय बीता, लेकिन अब बीएसएफ के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। पतंजलि से अब बीएसएफ का कोई करार नहीं है। 


उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों को अब जग्गी वासुदेव योग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। वो जवानों को प्राणायाम और ध्यान का कैप्सूल कोर्स करा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग से जवानों को काफी फायदा मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed