फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF seizeed 58 kg heroin in 54 packets on india pakistan border

कोशिश नाकाम : बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की 58 किलो हेरोइन की जब्त

Fri, 04 Jun 2021 05:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 05:22 AM IST
सार

2-3 जून की मध्य रात को यह घटना हुई। तलाशी के दौरान 54 पैकेटों में हेरोइन मिली जिसका वजन 58.63 किलोग्राम है।

विज्ञापन
BSF seizeed 58 kg heroin in 54 packets on india pakistan border
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार रात को राजस्थान की सीमा के जरिए देश में ड्रग तस्करी करने की पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया। साथ ही बीएसएफ ने 54 पैकेट में करीब 58 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की। इसे राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।

विज्ञापन


एक ट्वीट में बीएसएफ राजस्थान ने जानकारी दी थी कि सीमा पर संदिग्ध हरकत का पता चलने पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने फायरिंग की और तस्करों को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राजस्थान में बीकानेर सेक्टर में बांदली सीमा चौकी का है। राजस्थान में तस्करी विरोधी अभियान के दौरान यह अब तक की सबसे अधिक बरामदगी है। बीकानेर पुलिस में बीएसएफ ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। 7-8 फरवरी की मध्य रात में श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रग तस्करी की एक कोशिश को नाकाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह का मामला पिछले महीने पंजाब में हुआ था। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने अबोहर से तीन पैकेटों में 2.580 किलोग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद की थी। बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़ ने कहा कि ड्रग पदार्थों की तस्करी पीवीसी पाइपों के जरिए की जाती है।

अप्रेल में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार जब्त की दो एके- 47 व 22 किलो हेरोइन बरामद
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी तस्कर हथियार और हेरोइन की खेप लेकर बुधवार सुबह भारतीय क्षेत्र लोपोके के गांव बीओपी कक्कड़ में घुसने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी बीएसएफ से साझा की और बुधवार की अलसुबह संयुक्त अभियान में मोर्चा संभाला।


सुबह जैसे ही पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में घुसे तो बीएसएफ ने फायरिंग कर दोनों को ढेर कर दिया। तलाशी के दौरान शवों के पास एक बड़ा बैग मिला, जिसमें से 22 किलो हेरोइन, दो एके-47 और 45 कारतूस बरामद हुए थे। दोनों तस्करों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed