{"_id":"633acbb2c013b566b15f7686","slug":"bsf-seized-one-abandoned-pakistani-fishing-boat-from-harami-nala-creek-area-near-bhuj-in-kutch-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Boat Seized: भुज के पास से पाकिस्तानी नाव जब्त, बीएसएफ की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistani Boat Seized: भुज के पास से पाकिस्तानी नाव जब्त, बीएसएफ की कार्रवाई
Mon, 03 Oct 2022 05:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:29 PM IST
सार
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि हमने गुजरात के कच्छ में 'हरामी नाला' से सुबह 6 बजे के आसपास एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया। नाव पर कुछ लोगों को देखा गया, लेकिन वे पानी में कूद गए और पाकिस्तान की तरफ तैरकर भागने में सफल हुए।
विज्ञापन
नौका जब्त (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार सुबह गुजरात के कच्छ में भुज के पास हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। बीएसएफ के मुताबिक, यह नाव पाकिस्तानी इलाके की है और इससे मछली पकड़ने का काम किया जाता था।
विज्ञापन
नाव से बीएसएफ ने कुछ बर्फ के डिब्बे, जेरी के डिब्बे और मछली पकड़ने के जाल को जब्त किया गया है। हालांकि, नाव पर सवार लोग पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहे। हरामी नाला को सर क्रीक क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र 22 किमी लंबा और लगभग 8 किमी चौड़ा दलदली पैच है, जहां ज्यादातर समय जहाजों के चलने लायक पानी होता है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि हमने गुजरात के कच्छ में 'हरामी नाला' से सुबह 6 बजे के आसपास एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया। नाव पर कुछ लोगों को देखा गया, लेकिन वे पानी में कूद गए और पाकिस्तान की तरफ तैरकर भागने में सफल हुए। आइसबॉक्स, जेरी कैन और मछली पकड़ने का जाल नाव से मिला है।
विज्ञापन
इससे पहले इसी साल जून में बीएसएफ ने हरामी नाला से तीन पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की थीं। मई में भी बीएसएफ ने नौ पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा और विभिन्न अभियानों में इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया था।