फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF seized a consignment of 17,000 'Yaba' tablets in Assam

BSF: बीएसएफ ने 17 हजार 'याबा' गोलियां जब्त कीं, असम में बांग्लादेश सीमा से पकड़ी नशे की खेप

Wed, 28 Dec 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Dec 2022 10:56 AM IST
सार

जब्त की गई इन गोलियों का मूल्य 1.70 करोड़ रुपये बताया गया है। बीएसएफ ने वाहन चालक को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे असम पुलिस को सौंपा जाएगा। याबा टैबलेट एक तरह दवा है, लेकिन इसका इस्तेमाल मादक पदार्थों के रूप में होता है। इसे 'पागलपन' की दवा (madness drug) भी कहा जाता है।

विज्ञापन
BSF seized a consignment of 17,000 'Yaba' tablets in Assam
BSF seized a consignment of 17,000 'Yaba' tablets in Assam - फोटो : ANI

विस्तार

बीएसएफ ने असम से सटी बांग्लादेश सीमा के पास से नशीली 'याबा' गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी है। एक वाहन की तलाशी के दौरान उसमें 17 हजार याबा टैबलेट मिलीं। 

विज्ञापन

जब्त की गई इन गोलियों का मूल्य 1.70 करोड़ रुपये बताया गया है। बीएसएफ ने वाहन चालक को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे असम पुलिस को सौंपा जाएगा। इससे पहले सात दिसंबर को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दो ट्रकों से करीब सात करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। असम-नागालैंड सीमा के पास खटखाटी क्षेत्र में दो ट्रकों की जांच में एक ट्रक से 30,000 याबा टैबलेट और दूसरे ट्रक से 55 साबुन की पेटियों में पैक 757.15 ग्राम हेरोइन मिली थी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


क्या होती है याबा टैबलेट
बता दें, याबा टैबलेट एक तरह दवा है, लेकिन इसका इस्तेमाल मादक पदार्थों के रूप में होता है। इसे 'पागलपन' की दवा (madness drug) भी कहा जाता है। यह थाईलैंड, म्यांमार से बांग्लादेश और अन्य देशों से होते हुए भारत के तस्करों तक पहुंचती है। पहाड़ी क्षेत्रों में यह दवा घोड़ों को चढ़ाई में सक्षम बनाने के लिए दी जाती है। नशेड़ी इसका नशे के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। यह एक गुलाबी मेथेम्फेटामाइन-कैफीन गोली होती है। इसे याबा (Yaba) कहा जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है गंध चॉकलेट जैसी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed