{"_id":"687f98a52bd45ecb070f8d30","slug":"bsf-raises-drone-squadron-for-indo-pak-border-post-operation-sindoor-news-in-hindi-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF करेगी बड़ा सुरक्षा बदलाव, पाक सीमा पर होगी 'ड्रोन स्क्वाड्रन' की तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF करेगी बड़ा सुरक्षा बदलाव, पाक सीमा पर होगी 'ड्रोन स्क्वाड्रन' की तैनाती
Tue, 22 Jul 2025 07:27 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:27 PM IST
सार
पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर से सीख लेते हुए भारतीय सीमा सुरक्षा बल बड़ा सुरक्षा बदलाव कर रही है। इस कड़ी में बीएसएफ अपनी चौकियों की छतों और दीवारों को मजबूत कर रही है। इसके साथ बीएसएफ ने पाकिस्तान से सटी सीमा पर निगरानी कड़ी करने के लिए 'ड्रोन स्क्वाड्रन' बनाने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF करेगी बड़ा सुरक्षा बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुए ड्रोन हमलों से सबक लेते हुए, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पहली बार भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक खास ड्रोन स्क्वाड्रन बनाने का फैसला लिया है। यह स्क्वाड्रन सीमा पर मौजूद चुनिंदा चौकियों (बीओपी) पर तैनात होगा। इसमें निगरानी, जासूसी और हमला करने वाले ड्रोन शामिल होंगे, जिन्हें खास तौर पर प्रशिक्षित जवान चलाएंगे।
यह भी पढ़ें - Apache Attack Helicopter: बोइंग ने भारत को तीन अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपे, सेना की बढ़ेगी ताकत; जानें इसकी खासियत
बीएसएफ के वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर से होगा कंट्रोल
इस स्क्वाड्रन को चंडीगढ़ में मौजूद बीएसएफ के वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर से कंट्रोल किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने हजारों ड्रोन भेजे, जिनमें एक ने जम्मू के खारकोला पोस्ट पर बम गिराया था। इसमें दो बीएसएफ जवान और एक सैनिक शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
चौकियों की छतों और दीवारों को मजबूत कर रही BSF
इससे सबक लेते हुए बीएसएफ अब अपनी चौकियों की छतों और दीवारों को मजबूत कर रही है ताकि दुश्मन ड्रोन के हमलों को रोका जा सके। इसके साथ ही, रक्षा और खुफिया एजेंसियों की मदद से सीमा पर एंटी-ड्रोन तकनीक लगाने की तैयारी भी की जा रही है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहले कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ ने 118 से ज्यादा पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कर दी थीं।
यह भी पढ़ें - MIG 21 Retires: वायु सेना से होगी लड़ाकू विमान मिग-21 की विदाई; 62 साल में कई बार छुड़ाए दुश्मनों के छक्के
पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसमें कई कुख्यात आतंकी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद संघर्ष चरम पर पहुंच गया था। वहीं पाकिस्तान के तमाम हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेकते हुए सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू किया था।