{"_id":"6376721e65bb9a004053ba11","slug":"bsf-organizes-child-and-human-trafficking-prevention-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: BSF ने किया बाल और मानव तस्करी रोकथाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बच्चों और महिलाओं ने ली ट्रेनिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: BSF ने किया बाल और मानव तस्करी रोकथाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बच्चों और महिलाओं ने ली ट्रेनिंग
Thu, 17 Nov 2022 11:11 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
डीआईजी ने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों को बच्चों और महिलाओं सहित मानव तस्करी की रोकथाम का प्रशिक्षण देना था। हम प्लान इंडिया के साथ मिलकर मानव तस्करी को रोकने में लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण बंगाल सीमांत (जिला नदिया) के अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णानगर में बाल एवम मानव तस्करी को रोकने के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता यह संजय कुमार, डीआईजी, क्षेत्रीय मुख्यालय, कृष्णानगर ने की। इसमें बीएसएफ की मानव तस्करी रोकथाम यूनिट (AHTU) और प्लान इंडिया एनजीओ के मनीष गुप्ता सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर संजय कुमार, डीआईजी ने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों को बच्चों और महिलाओं सहित मानव तस्करी की रोकथाम का प्रशिक्षण देना था। हम प्लान इंडिया के साथ मिलकर मानव तस्करी को रोकने में लगातार प्रयासरत हैं। भविष्य में भी हम अपने जवानों के लिए इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन