बॉर्डर पर भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान, फायरिंग रोकने के लिए फोन पर गिड़गिड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान भारतीय सैनिकों का ध्यान भटकाने और आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए सीमा पार से गोलीबारी करता है। पाकिस्तान के इन नापाक इरादों को को नाकाम करने के लिए बीएसएफ ने ऑपरेशन अर्जुन शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पार से हो रही लगातार फायरिंग के बाद बीएसएफ ने इसका कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी चौंकियों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए, सीमा पर ग्रामीणों पर हमला व गोलाबारी के लिए स्नाइपर्स का इस्तेमाल करता है।
पढ़ें: पाक जासूस ने खोली पोल, कोर्ट में कहा- ISI करती है आतंकियों की सुरक्षा
पाकिस्तान के इस कदम को रोकने के लिए बीएसएफ ने ऑपरेशन अर्जुन शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ खास तौर से पाक सैनिक, आईएसआई और पाक रेंजर्स के अधिकारियों को निशाना बना रही है। ये वहीं अधिकारी हैं, जो भारत विरोधी अभियानों में आतंकियों की मदद करते हैं।
पाकिस्तान ने हफ्तेभर में दो बार फोन किया
बीएसएफ की कार्रवाई के बाद पाक रेंजर्स पंजाब डीजी मेजर जनरल अजगर नवीद हायत खान ने बीएसएफ डायरेक्टर केके शर्मा से दो बार फोन पर बात की और फायरिंग रोकने की अपील की। शर्मा को 22 सितंबर और 25 सितंबर को फोन कॉल आई थी।
सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन अर्जुन के तहत बीएसएफ ने शॉर्ट, मीडियम और एरिया वेपंस का इस्तेमाल किया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के सात सैनिक मारे गए हैं। वहीं अधिकारियों के बताया कि पाक की ओर से हो रही लगातार फयारिंग के बाद बीएसएफ पश्चिमी सीमा पर भी ऐसे ही ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है।