{"_id":"571bdbba4f1c1b742f8b4fef","slug":"bsf-jawans-dies-due-to-heart-attacks-mostly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवानों की मौत के लिए हृदयरोग सबसे ज्यादा जिम्मेदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ जवानों की मौत के लिए हृदयरोग सबसे ज्यादा जिम्मेदार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 02:01 AM IST
सार
- हर साल 30 फीसदी जवानों की हृदयरोग और सड़क दुर्घटना की वजह से होती है मौत
- हृदयरोग के लक्षण दिखने पर सतर्क रहने की हिदायत
विज्ञापन
बीएसएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की मौत के लिए हृदयरोग और सड़क दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। हर साल 30 फीसदी जवानों की हृदयरोग की वजह से और सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत होती है।
विज्ञापन
बीएसएफ डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने जैसलमेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने सभी जवानों को हृदयरोग के लक्षण दिखने पर सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीएसएफ में हर साल होने वाली 400 मौतों में से 70 हार्ट अटैक की वजह से तो 50 के लिए सड़क दुर्घटनाएं जिम्मेदार होती हैं। शर्मा ने नई सीमा सुरक्षा पोस्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन