{"_id":"5db309298ebc3e017d365245","slug":"bsf-jawan-and-his-wife-arrested-for-smuggling-stolen-laptop-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लैपटॉप को बांग्लादेश भेजने के आरोप में बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चोरी के लैपटॉप को बांग्लादेश भेजने के आरोप में बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार
Fri, 25 Oct 2019 08:09 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
BSF
- फोटो : a
पश्चिम बंगाल पुलिस ने चोरी के लैपटॉप और कंप्यूटर उपकरणों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश भेजने के आरोप में दक्षिण 24-परगना जिले के बारुईपुर से बीएसएफ के एक जवान औऱ उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बांग्लादेश सीमा से पहले एक इलाके में कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। उस कार में बीएसएफ जवान दीपक हाजरा, उसकी पत्नी और वसीम शेख व सलमान शेख नामक दो अन्य लोग थे। तलाशी के दौरान 11 लैपटॉप और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए गए। हाजरा ने पुलिस को बताया कि वह सामान तस्करी के जरिए बांग्लादेश भेजा जाना था। हाजरा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मार कर 27 लैपटॉप व भारी तादाद में कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गोदाम के मालिक सांवर वैद्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन