{"_id":"63594914cfcc3c10d311cef5","slug":"bsf-handed-over-five-bangladeshis-arrested-on-the-border-to-bgb","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh: बीएसएफ ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद बीजीबी को सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Bangladesh: बीएसएफ ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद बीजीबी को सौंपा
Wed, 26 Oct 2022 08:20 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:20 PM IST
सार
पूछताछ में एक बांग्लादेशी महिला ने बताया कि वह अपनी माता के बेहतर इलाज के लिए अपने पूरे परिवार के साथ गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत आ रही थीं। लेकिन वे सभी को सीमा पर बीएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बांग्लादेशी परिवार को बीजीबी को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर, 68 वीं वाहिनी के जवानों ने गैर कानूनी तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में एक बांग्लादेशी महिला ने बताया कि वह अपनी माता के बेहतर इलाज के लिए अपने पूरे परिवार के साथ गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत आ रही थीं। लेकिन वे सभी को सीमा पर बीएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को मानवीयता तथा सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया।
68 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के आपसी सहयोग और सद्भवाना को बनाये रखने के लिए कुछ निर्दोष बांग्लादेशियों को सकुशल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन