फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Cycle Rally 19 jawans 3150 kms four states and six frontiers gave message of unity

बीएसएफ साइकिल रैली: 19 जवान-3150 किलोमीटर-चार राज्य और छह फरंटियर, दिया एकता का संदेश

Sun, 11 Dec 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Dec 2022 09:02 PM IST
सार

यात्रा में रोजाना 90 से 100 किलोमीटर की यात्रा तय की गई। इस दौरान हर जगह सबका साथ और सहयोग मिला। रैली में जगह-जगह छोटे-छोटे मासूम बच्चे भारतीय झंडा लिए, भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाते हुए मिलते थे, जो दिल को छू जाता था। बीएसएफ के प्रति लोगों का प्यार देखते ही बनता था।

विज्ञापन
BSF Cycle Rally 19 jawans 3150 kms four states and six frontiers gave message of unity
BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की साइकिल रैली का रविवार को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 118वीं वाहिनी, टैगोरविला, कोलकाता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही त्रिपुरा से चली इस रैली का आज समापन हो गया। इस दौरान 19 जवानों ने 41 दिन में 3150 किलमीटर की दूरी तय की और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ चार राज्य, बीएसएफ के छह फरंटियर में देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि यह साइकिल रैली 1 नबंवर को आईसीपी अखुरा, 120वीं वाहिनी, अगरतला से शुरू हुई थी।

विज्ञापन


भव्य स्वागत के बाद अजीत टेटे ने सुने अनुभव
रैली के समापन समारोह में अजीत कुमार टेटे, डीआईजी (प्रधान स्टाफ अधिकारी)/ कार्य वाहक आईजी, दक्षिण बंगाल सीमांत ने टीम के कोलकाता पहुंचने पर बीएसएफ के अन्य अधिकारियों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के अनुभव भी सुने। उन्होंने कहा कि जो जवान इसमें शामिल थे, उनको पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अजीत टेटे कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर इलाके में रहने वाले लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना, सीमा सुरक्षा बल के प्रति अच्छी छवि बनाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को तस्करी व अन्य असामाजिक कार्यों में लिप्त न होने और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने का संदेश देते हैं। अंत में उन्होंने उन प्रतिभागियों को बधाई दी जिन्होंने इस साइकिल रैली में शामिल होकर एक लंबी यात्रा तय कर एक मिशाल कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवस पर जवानों का स्वागत करते हुए राजेश कुमार, डीआईजी सेक्टर कोलकाता ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने आजादी के अमृतोत्सव के तहत आयोजित इस रैली में देश एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान जवानों ने सीमा वर्ती लोगों खासकर युवाओं को ड्रग्स से दूरी बनाने तथा तस्कीर जैसे अपराध से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में अन्यों के अलावा बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 118वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी और एके आर्य, डीआईजी-जी उपस्थित थे।


रोजाना चलाते थे 90 से 100 किलोमीटर, मासूम बच्चों ने दिल जीता
साइकिल रैली टीम के कैप्टन विकास कुंडू ने कहा कि टीम में कुल 19 लोग शामिल थे। इनमें पूर्वोत्तर के बीएएसएफ के छह फरंटियर से प्रत्येक से तीन-तीन जवान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 41 दिन में कुल 3150 किलोमीटर का सफर तय किया, जिसमें भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ चार राज्य और बीएसएफ के छह फरंटियर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में वे रोजाना 90 से 100 किलोमीटर की यात्रा करते थे। इस दौरान हर जगह उनको सबका साथ और सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि रैली में जगह-जगह छोटे-छोटे मासूम बच्चे भारतीय झंडा लिए, भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाते हुए मिलते थे, जो दिल को छू जाता था। बीएसएफ के प्रति लोगों का प्यार देखते ही बनता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed