{"_id":"62070df73f5e4b546e1c3381","slug":"bsf-arrests-six-pakistani-fishermen-in-bhuj-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बीएसएफ ने गुजरात के भुज में छह पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया,11 नौकाएं जब्त कीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: बीएसएफ ने गुजरात के भुज में छह पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया,11 नौकाएं जब्त कीं
Sat, 12 Feb 2022 07:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुज (गुजरात)।
एजेंसी, भुज (गुजरात)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:01 AM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक, जब्ती के बाद बीएसएफ ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देश से ऐसी और कोई नौका भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई है।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और थल सेना की टीम ने वायु सेना के सहयोग से गुजरात के भुज में शुक्रवार को छह पाकिस्तान मछुआरों को गिरफ्तार किया और 11 नौकाएं जब्त कीं।
विज्ञापन
भुज में हरामी नाला के इलाके में नौ फरवरी को मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला था। बीएसएफ ने घुसपैठ का पता चलते ही तत्काल 300 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बृहस्पतिवार को अपने विशेष क्रीक क्रोकोडाइल कमांडो को इस अभियान में लगाया था। करीब 30 घंटे तक चले सघन अभियान के बाद यह सफलता मिली। अधिकारियों के मुताबिक, जब्ती के बाद बीएसएफ ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देश से ऐसी और कोई नौका भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई है।
विज्ञापन
बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक जीएस मलिक ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने क्षेत्र का पूरा विजन देखने के लिए कैमरे से लैस यूएवी (मानव रहित यान या ड्रोन) को भेजा था। यूएवी के जरिए हमें हरामी नाला क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नौकाएं दिखीं। बीएसएफ की गश्ती नौकाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पाकिस्तान के मछुआरों की उन नौकाओं को जब्त कर लिया।
सीमापार से आए युवा को बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा
सीमा सुरक्षा बल ने मानवीय आधार पर सीमापार से घुस आए एक पाकिस्तानी युवक को शनिवार को पाक रेंजर्स को सौंप दिया। सिंध प्रांत के रहने वाला गुमानो परिवार से लड़ाई के बाद घर छोड़कर निकला और 9-10 फरवरी की दरमियानी रात भारत में घुस आया था। बीएसएफ की 56वीं बटालियन के जवानों ने उसे कुडा छपरिया लिंक रोड से पकड़ा था। वह एक गरीब परिवार से है और उसे मिरगी की बीमारी है।