{"_id":"6828d4b39b80625afd07aa74","slug":"bsf-arrested-two-smugglers-with-gold-biscuits-worth-rs-1-11-crore-on-the-india-bangladesh-border-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, 1.11 करोड़ के सोने के बिस्किट समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, 1.11 करोड़ के सोने के बिस्किट समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
शुभम कुमार
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 11:56 PM IST
सार
बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1.167 किलोग्राम सोने की तस्करी नाकाम की। बीएसएफ ने 10 बिस्कुटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.11 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने सोने के तस्करों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 143वीं वाहिनी की सीमाचौकी हाकिमपुर पर खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में बीएसएफ ने दो तस्करों को दस सोने के बिस्कुटों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जो बांग्लादेश से भारत में सोना तस्करी की कोशिश कर रहे थे। जब्त किए गए सोने का कुल वज़न 1.167 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11लाख रूपए है।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: बीड में युवक की अपहरण के बाद पिटाई, वीडियो वायरल; अजित पवार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
अधिकारी ने दी जानकारी
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यह कार्रवाई शुक्रवार को उस समय की गई जब हाकिमपुर सीमाचौकी पर तैनात जवानों को सोने की तस्करी से जुड़ी एक पुख्ता जानकारी मिली। सुबह करीब 10.30 बजे, हाकिमपुर उत्तरपाड़ा गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखने के बाद उनसे पूछताछ की गई और गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों तस्करों से दस सोने के बिस्कुट बरामद हुए। मौके पर ही दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए सीमाचौकी हाकिमपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
मामले में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर उत्तरपाड़ा के निवासी है और उन्हें इस सोने को हाकिमपुर उत्तरपाड़ा गांव के एक अन्य निवासी को सौंपना था, जिसके लिए दोनों को 2,800 का भुगतान किया जाना था। जब्त किए गए सोने का कुल वज़न 1.167 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11लाख रुपए है।
ये भी पढ़ें:- Odisha: 'महाप्रसाद को डाइनिंग टेबल पर खाने से बचें', पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
41 किलोग्राम गांजा भी किया जब्त
इसी दिन अन्य कार्रवाई के दौरान, नदिया जिले में 32वीं वाहिनी के जवानों और उत्तर 24 परगना जिले में 143वीं वाहिनी के जवानों ने अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई करते हुए कुल 41 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया, जिसको कि तस्कर भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में थे। जब्त किये गए सोने व गांजे को सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया है।