फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF apprehended four men including Bangladeshi National on Indo-Bangladesh border for cattle smuggling

Cattle Smuggling: BSF ने बांग्लादेश सीमा पर चार लोगों को पकड़ा, पशु तस्करी और भारतीय सीमा में घुसने का आरोप

Mon, 23 Jan 2023 03:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 23 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

बीएसएफ ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 72 बटालियन ने कौलीगढ़ चौकी के पास एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल और एक भारतीय नागरिक अंसुर को उस समय पकड़ा, जब वे भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए चार मवेशियों को ले जा रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की गई है।

विज्ञापन
BSF apprehended four men including Bangladeshi National on Indo-Bangladesh border for cattle smuggling
BSF ने चार लोगों को पकड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करने और पशु तस्करी के आरोपों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 61 बटालियन ने अप्तियार चौकी पर दो भारतीय नागरिकों अरुण और स्वपन को उस समय पकड़ा, जब वे बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। 

विज्ञापन


बल ने बताया कि एक अन्य घटना में, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 72 बटालियन ने कौलीगढ़ चौकी के पास एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल और एक भारतीय नागरिक अंसुर को उस समय पकड़ा, जब वे भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए चार मवेशियों को ले जा रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले, 20 जनवरी 2023 को बीएसएफ के जवानों ने मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 17 मवेशियों को तस्करों से बचाया था। इन मवेशियों को बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। मवेशी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास झाड़ियों में बंधे हुए पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed