फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF: 20 gold biscuits were hidden in the bicycle tyre, this is how gold worth Rs 2 crore was caught

तस्करों पर BSF का प्रहार: साइकिल के टायर में छिपा रखे थे सोने के 20 बिस्कुट, यूं पकड़ा गया 2.31 करोड़ का सोना

Thu, 26 Jun 2025 03:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

बीएसएफ को लगातार दूसरे दिन यह बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है।

विज्ञापन
BSF: 20 gold biscuits were hidden in the bicycle tyre, this is how gold worth Rs 2 crore was caught
BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' ने बड़ा अभियान चला रखा है। बीएसएफ की सतर्कता से तस्कर पकड़े जा रहे हैं या वे करोड़ों रुपये का सोना, ड्रग्स व दूसरा सामान छोड़ कर भाग जाते हैं। बीएसएफ ने लगातार दूसरे दिन सोने की बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। तस्करों ने इस बार 2.31 करोड़ रुपये का सोना, साइकिल के टायरों में छिपाकर रखा था। उत्तर 24 परगना, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने सोने को बरामद कर लिया है। इससे पहले 24 जून को बीएसएफ की 67 बटालियन के जवानों ने लक्ष्मीपुर सीमा चौकी पर कार्रवाई करते हुए करीब 2.43 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था। 

विज्ञापन


बीएसएफ को लगातार दूसरे दिन यह बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। 59 बटालियन के अंतर्गत सीमा चौकी जीतपुर के सतर्क जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई कर 20 सोने के बिस्किट बरामद किए। हालांकि, तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 2.367 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,31,22,756.70 आंकी गई है।
विज्ञापन

यह घटना 25 जून की शाम कोजीतपुर सीमा चौकी क्षेत्र में हुई। 

जवानों ने वहां पर एक संदिग्ध साइकिल सवार को आते हुए देखा। वह व्यक्ति, सीमा की बाड़ पार कर भारतीय क्षेत्र की तरफ आ रहा था। नियमित सुरक्षा जांच के दौरान बीएसएफ जवानों ने साइकिल के पिछले टायर में एक असामान्य उभार देखा। जवानों को संदेह हुआ तो उन्होंने टायर की गहन जांच शुरू की। तभी साइकिल सवार, मौके से फरार हो गया। वह साइकिल को मौके पर ही छोड़कर काशीपुर गांव की ओर भाग गया। घटना के बाद बीएसएफ के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित एजेंसियों को भी उक्त मामले की जानकारी दी गई। आगे की जांच करने पर साइकिल के पिछले टायर के अंदर से 20 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। जब्त किए गए सोने को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रणघाट सीमा चौकी ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे ठीक एक दिन पहले 24 जून को 67 बटालियन के जवानों ने लक्ष्मीपुर सीमा चौकी पर कार्रवाई करते हुए करीब 2.43 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था।  


बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह सक्षम, सतर्क और समर्पित हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना बीएसएफ की 'सीमा साथी' हेल्पलाइन 14419 पर या 9903472227 पर व्हाट्सएप पर संदेश या वॉयस मैसेज भेजकर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वसनीय जानकारी के लिए उचित पुरस्कार दिए जाएंगे और सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed