फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yediyurappa harassment case g parameshwara bjp congress karnataka news in hindi

Karnataka: 'येदियुरप्पा को सोमवार तक दिल्ली से बंगलूरू लाया जाएगा', यौन उत्पीड़न केस में गृह मंत्री का बयान

Fri, 14 Jun 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए परमेश्वर ने कहा कि ऐसा भाजपा का कहना था। वीडिओ एफएसएल को भेजा गया था, तो रिपोर्ट आनी चाहिए थी। प्रक्रिया के तहत जांच की जाए।

विज्ञापन
BS Yediyurappa harassment case g parameshwara bjp congress karnataka news in hindi
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। नाबालिग की मां ने पूर्व सीएम पर आरोप लगाया है। इस मामले में राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पॉस्को मामले में पूछताछ के लिए भाजपा नेता को वापस लाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


परमेश्वर के अनुसार, येदियुरप्पा संभावित तौर पर दिल्ली में हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा नेता 17 जून को कर्नाटक लौटेंगे, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व सीएम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए परमेश्वर ने कहा, "येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर आएगी, जिसके बाद ही इस मामले से जुड़ी जानकारी सामने आएगी। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा माना जा रहा कि वह दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि वह 17 जून को कर्नाटक लौटेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बताया षड़यंत्र
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने इसे षड़यंत्र बताया और कांग्रेस पर बी. नागेंद्र पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक महेश तेंगिंकई ने कहा, "यह कांग्रेस की तरफ से एक षड़यंत्र है। लेकिन बीएस येदियुरप्पा इस मामले से बेदाग निकलेंगे।" उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार से आश्चर्य कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश रचने में लगी हुई है।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा से नाराज कांग्रेस अब एक मानसिक रूप से अस्थिर महिला की शिकायत के आधार पर हमारे सम्मानित नेता बीएस येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के लिए राहुल गांधी पर किए गए कार्रवाई के बाद इस मामले को उठाया गया।" 

परमेश्वर ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए परमेश्वर ने कहा, "ऐसा भाजपा का कहना था। वीडिओ एफएसएल को भेजा गया था, तो रिपोर्ट आनी चाहिए थी। प्रक्रिया के तहत जांच की जाए। येदियुरप्पा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं। इसलिए हर चीज की जांच होनी चाहिए। येदियुरप्पा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। अगर वह जल्दी आते हैं तो अच्छी बात है। राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं है। भाजपा केवल कहानी बना रही है।"


क्या है पूरा मामला
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई। येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। पूर्व सीएम ने आगे कहा, मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। येदियुरप्पा ने कहा वह यह नहीं कहेंगे कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed