{"_id":"5a6980494f1c1b93268b6425","slug":"brunei-sultan-hassanal-bolkiah-piloted-his-jumbo-jet-to-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रुनेई के सुल्तान खुद प्लेन उड़ाकर पहुंचे दिल्ली, महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रुनेई के सुल्तान खुद प्लेन उड़ाकर पहुंचे दिल्ली, महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
दुनिया भर के अमीर लोग अपनी कार खुद नहीं चलाते और खुद प्लेन चलाने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते लेकिन ब्रुनेई सुल्तान हसानल बोल्किआ अपना प्लेन खुद उड़ाकर बुधवार को दिल्ली आये।
विज्ञापन
वह इंडो-एशियन समिट और गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आये हैं। उनका प्लेन जब दिल्ली में लैंड हुआ तो लोगों को बहुत आश्चर्य हुआ। जब से 2014 में मोदी सरकार बनी है तब से यह सुल्तान का पहला दौरा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि 2008 और 2012 में अपनी यात्रा के दौरान सुल्तान कैप्टन बने थे। आपको बता दें कि सुल्तान को कारों का भी बहुत शौक है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास 100 से ज्यादा कारें हैं।
विज्ञापन