फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS MLC K Kavitha on Women reservation bill INDIA alliance BJP Telangana

तेलंगाना: महिला आरक्षण बिल पर के. कविता का भाजपा पर निशाना, कहा- अन्य पार्टियों के दबाव के कारण पास हुआ

Thu, 28 Sep 2023 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Sep 2023 02:15 PM IST
सार

महिला आरक्षण बिल पर मीडिया से बात करते हुए बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि यह भाजपा की तरफ से कोई तोहफा नहीं है, बल्कि दूसरी पार्टियों के दबाव का असर है, जिसके कारण भाजपा को यह बिल पास करना पड़ा।

विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha on Women reservation bill INDIA alliance BJP Telangana
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

महिला आरक्षण बिल के दोनों सदनों में पास होने के बाद बीआरएस एमएलसी के कविता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के दबाव के कारण भाजपा ने इस बिल को पास किया है। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों के दबाबव के कारण पास हुआ बिल
महिला आरक्षण बिल पर मीडिया से बात करते हुए बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि यह भाजपा की तरफ से कोई तोहफा नहीं है, बल्कि दूसरी पार्टियों के दबाव का असर है, जिसके कारण भाजपा को यह बिल पास करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, 'ओबीसी महिलाओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जिससे हम सभी दुखी है। हम इस बात से भी दुखी है कि इसे जल्द-जल्द से लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।' 
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
के कविता से जब बीआरएस की राष्ट्रीय राजनीति पर भूमिका पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आज जो ये इंडिया गठबंधन है, वह कल रहेगा। लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव और सीट बंटवारा का मुद्दा उठेगा, जिसके बाद परिस्थिति बिलकुल भी अलग हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरएस एमएलसी ने आगे कहा, 'जब चुनावी परिणाम आएगा तब की परिस्थिति भी बिलकुल अलग होगी। इतिहास उठाकर देख लें, देश में चुनाव से पहले बने गठबंधन ज्यादा सफल नहीं हो पाया है। इसलिए हम इंतजार करेंगे। बीआरएस एक राष्ट्रीय पार्टी है, जिसका एक एजेंडा है। यह कांग्रेस नहीं है, जिसका तेलंगाना में अलग और कर्नाटक में एक अलग एजेंडा हो।'



भाजपा की खामियां बताईं
भाजपा की खामियों को गिनाते हुए के. कविता ने कहा कि दक्षिण की राजनीति बिलकुल ही अलग है। यहां के लोग हमेशा यह देखते हैं कि कौन सी पार्टी उनके क्षेत्र के मुद्दे उठा रही है और इसलिए यहां का परिणाम अलग है। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं किया है। इसलिए उन्हें तेलंगाना में भी कर्नाटक की तरह नकारात्मक परिणाम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed