फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS leader Kavita made serious allegations against Congress party

तेलंगाना: 'राज्य में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब', बीआरएस नेता के कविता ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 18 Sep 2023 06:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में छह गारंटी की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से तमाम राजनीतिक दलों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। बीआरएस नेता के कविता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी करार दिया है।

विज्ञापन
BRS leader Kavita made serious allegations against Congress party
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार को बीआरएस नेता के कविता ने कांग्रेस की 'छह गारंटी' घोषणा पर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। कांग्रेस 60 वर्षों तक सत्ता में रही। इस दौरान उन्होंने जितनी भी योजनाएं राज्य के लोगों के लिए शुरू की, वह उनतक पहुंच ही नहीं पाई। 
विज्ञापन


'कांग्रेस का रिकॉर्ड भ्रष्टाचार और पलायन का रहा'
कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए बीआरएस नेता कविता ने कहा, 'आमतौर पर लोग राजनीतिक दलों की बात करते हुए,उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हैं। राज्य में पहले से ही कांग्रेस का रिकॉर्ड खराब रहा है। उनका रिकॉर्ड तो धोखेबाजी, भ्रष्टाचार और पलायन का ही रहा है।'
विज्ञापन


बता दें तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने रविवार को 'छह गारंटी' की घोषणा की। जिसके तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सभी घरों में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस के कारण ही युवाओं ने गंवाई जान': के कविता
राहुल गांधी द्वारा चंद्रशेखर राव सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर बीआरएस नेता कविता ने कहा, 'उन्हें पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। कालेश्वर परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था,जिसकी कुल लागत ही केवल 80,000 करोड़ रुपये थी।' 


साथ ही उन्होंने कहा, 'अतीत की कांग्रेस सरकारों ने ही तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय किया था। यहां तक कि राज्य के गठन में भी कांग्रेस ने देरी की थी। जिसके चलते राज्य गठन की मांग के कारण कई युवाओं ने जान गंवाई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed