फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS leader k Kavitha to contest again from Nizamabad LS seat in 2024 polls news and updates

Telangana: केसीआर की बेटी कविता निजामाबाद से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव, वर्तमान सांसद अरविंद को दी चुनौती

Fri, 11 Aug 2023 05:31 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

बीआरएस नेता और केसीआर की बेटी के कविता ने घोषणा की कि वह 2024 के आम चुनाव में निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
BRS leader k Kavitha to contest again from Nizamabad LS seat in 2024 polls news and updates
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

बीआरएस नेता और केसीआर की बेटी के कविता ने घोषणा की कि वह 2024 के आम चुनाव में निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। मौजूदा सांसद ने निजामाबाद के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


निजामाबाद मेरी अपनी जगह है मेरी ससुराल
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद धर्मपुरी अरविंद चाहे किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें, वे हारेंगे। आगे निशाना साधते हुए बोलीं कि सांसद अरविंद कहते हैं कि मैं अगला आम चुनाव कहां से लड़ूंगी। मैंने पहले भी कहा था कि अरविंद जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, मैं वहां से चुनाव लडू़ंगी और उन्हें हराऊंगी। मैं निजामाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडू़ंगी और निश्चित रूप से जीतूंगा। निजामाबाद मेरी अपनी जगह है मेरी ससुराल है।
विज्ञापन


वर्तमान सांसद ने 71000 वोटों से के कविता को हराया था
कविता ने यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि इस बार अरविंद आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य डी श्रीनिवास के बेटे धर्मपुरी अरविंद ने 2019 में निजामाबाद से 71,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। कविता ने 2014 के चुनावों में 1.67 लाख वोटों से सीट जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता झूठे प्रचार में लगे हुए हैं
उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार निजामाबाद के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, भाजपा नेता झूठे प्रचार में लगे हुए हैं, वे तेलंगाना में निर्बाध बिजली आपूर्ति का मजाक उड़ा रहे हैं। आगे कहा बीआरएस ने कहा कि राज्य सरकार और केसीआर की आलोचना करने से पहले उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानना और बात करनी चाहिए।

निजामाबाद के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं
के कविता ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने निजामाबाद में एक आईटी हब शुरू किया है, जिससे स्थानीय लोगों को इस क्षेत्र में नौकरियां मिल सकेंगी। निजामाबाद के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसदों को तेलंगाना के विकास के लिए आगे आना चाहिए, भले ही उसका कोई भी सदस्य संसद में नहीं बोलता।

महाराष्ट्र में मार्च आयोजित करेगी केसीआर की पार्टी बीआरएस
महाराष्ट्र में किसानों के लिए प्रति एकड़ 10,000 रुपये की वार्षिक सहायता की मांग को लेकर बीआरएस परभणी में मार्च आयोजित करेगी। बीआरएस किसान सेल के राज्य प्रमुख माणिक कदम ने कहा कि यह मांग मराठवाड़ा क्षेत्र के पूर्व संभागीय आयुक्त सुनील केंद्रेकर की एक रिपोर्ट में की गई सिफारिश पर आधारित है, जिसमें परभणी सहित आठ जिले शामिल हैं।

माणिक कदम ने कहा कि पूर्व संभागीय आयुक्त सुनील केंद्रेकर ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से एक व्यापक सर्वेक्षण किया और निष्कर्ष निकाला कि किसानों को बुवाई का मौसम शुरू होने से पहले प्रति एकड़ 10,000 रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। हालाँकि, सरकार ने सिफारिश को खारिज कर दिया है। 

फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़
तेलंगाना में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है और पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के 115 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग एक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को धोखा देते थे। 

साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को कहा विश्वसनीय सूचना पर, पुलिस टीमों ने अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा और टेली-कॉलर्स सहित 115 साइबर धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने वीओआईपी कॉलिंग के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया और पिछले ढाई साल से कथित तौर पर उन्हें धोखा दिया था।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. स्टीफन रवीन्द्र ने कहा कि पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने एक पोर्टल से फोन नंबर और व्यक्तिगत डेटा जैसे डेटा एकत्र किए, और कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने अमेरिकी नागरिकों को वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) का उपयोग करके यादृच्छिक रूप से कॉल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed