Phone Tapping Case: पूर्व सीएम केसीआर के घर रात में चिपकाया नोटिस, भड़के बेटे KTR; रेवंत रेड्डी पर जमकर बरसे
Telangana Phone Tapping Case: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को भेजे गए नोटिस के लिए सीएम रेवंत रेड्डी पर हमलावर नजर आए हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए तेलंगाना की कांगेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केटीआर ने चस्पा नोटिस का वीडियो किया साझा
अपने पोस्ट में केटीआर काफी आक्रामक नजर। उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी से सवाल पूछते हुए कहा कि 'तेलंगाना के निर्माता, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के प्रति यह घटिया रवैया क्या है, रेवंत रेड्डी जी? जब केसीआर जी ने खुद आपकी पुलिस को अपने घर का पूरा पता बता दिया था, उसके बाद भी रात में ऐसे घर पर जाना जहां वह मौजूद नहीं थे, गेट पर नोटिस चिपकाना और उससे अजीब सी खुशी महसूस करना शर्मनाक है। अगर यह घमंड नहीं है, तो और क्या है?'
తెలంగాణ సాధకుడు, ప్రధాన ప్రతిపక్ష నాయకుడు, మాజీ ముఖ్యమంత్రి కేసీఆర్ గారి మీద ఈ దుర్మార్గపు వైఖరి ఏంది రేవంత్ రెడ్డి గారూ?
స్వయంగా కేసీఆర్ గారే తానుంటున్న నివాసం అడ్రస్తో సహా మీ పోలీసులకు రిప్లై ఇచ్చాక కూడా ఆయన లేని నివాసానికి రాత్రిపూట వచ్చి గేటుకు నోటీసులు అంటించి పైశాచిక… pic.twitter.com/FnueIfZ3Uoविज्ञापन विज्ञापन— KTR (@KTRBRS) January 31, 2026
'जब समय आएगा, तब...', केटीआर की चुनौती
केटी रामा राव ने आगे कहा, 'पुलिस तो उस नियम का भी उल्लंघन कर रही है कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों से उनके घर पर ही पूछताछ की जानी चाहिए। क्या आपकी पुलिस को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की कोई समझ है? या उनका एकमात्र काम आपके हाथों की कठपुतली बनकर विपक्षी नेताओं को परेशान करना है? हो सकता है आपको कानून, न्याय या सच्चाई के लिए कोई सम्मान न हो, लेकिन हमें उन पर पूरा भरोसा है। हम इन सभी गैर-कानूनी मामलों का पर्दाफाश करेंगे। हम आपकी हर गलत हरकत को तेलंगाना के लोगों के सामने लाएंगे। लोग देख रहे हैं कि आप कितनी दादागिरी कर रहे हैं। जब समय आएगा, तो वे आपको सार्वजनिक मंच पर जरूर सबक सिखाएंगे।'
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.