फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brother of Manipur CM abducted in Kolkata rescued

मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का कोलकाता में अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 14 Dec 2019 07:38 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमित मंडल Updated Sat, 14 Dec 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Brother of Manipur CM abducted in Kolkata rescued
Kolkata Police
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के भाई टोंगब्रम लुखोई सिंह का पांच लोगों ने नकली सीबीआई अधिकारी बनकर शुक्रवार को अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के अंदर उन्हें छुड़ा लिया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो आरोपी मणिपुर के हैं।  
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को न्यू टाउन इलाके में स्थित सिंह के किराये के घर में आरोपी टॉय गन लेकर घुसे और उनका उनके एक सहयोगी के साथ अपहरण कर लिया। बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोनकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को बेनियापुकुर इलाके से गिरफ्तार किया। इनमें से दो मणिपुर, दो कोलकाता और एक पंजाब का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो वाहन और तीन टॉय गन जब्त किए। इसके अलावा बेनियापुकुर इलाके में उनके ठिकाने से दो लाख रुपये नकद भी मिले।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। आरोपी मणिपुर के किसी व्यक्ति के इशारे पर काम कर रहे थे, जिसने इसकी साजिश रची थी। पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई है। कोलकाता के रहने वाले दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। मणिपुर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई और जांच में उनसे मदद मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed