फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British woman molested in a club in Bandra mumbai police arrested accused

शर्मनाक: मुंबई में बांद्रा स्थित क्लब में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 11:40 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Fri, 06 May 2022 11:40 PM IST
सार

जब महिला रात करीब साढ़े 11 बजे वॉशरूम गई तो आरोपी (35) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला अपनी टेबल पर लौटी और पति व दोस्तों को इस बारे में बताया।

विज्ञापन
British woman molested in a club in Bandra mumbai police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक क्लब में 44 वर्षीय ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। जब यहां ब्रिटिश उप उच्चायोग में काम करने वाली महिला अपने पति के साथ क्लब पहुंची। महिला का पति भी उसी कार्यालय में काम करता है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, जब महिला रात करीब साढ़े 11 बजे वॉशरूम गई तो आरोपी (35) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला अपनी टेबल पर लौटी और पति व दोस्तों को इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में हुई है, जिसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354 ए और 509 के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि आरोपी एमबीए स्नातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed