फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British rock band Coldplay ticket prices reached ten lakh and hotel fares also skyrocketed

Coldplay: रॉक बैंड कोल्डप्ले की धमक, होटलों का किराया 1.60 लाख पहुंचा; नवी मुंबई में जनवरी में होगा कॉन्सर्ट

Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
सार

डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास और नवी मुंबई में होटल पहले से ही कॉन्सर्ट की तारीखों के लिए बुक हो गए हैं। इनका एक दिन का किराया 1.60 लाख रुपये तक है। 

विज्ञापन
British rock band Coldplay ticket prices reached ten lakh and hotel fares also skyrocketed
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in

विस्तार

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले की टिकटों की कीमतें जहां 10 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर होटलों का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है। नवी मुंबई में जनवरी में होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए होटलों का किराया 1.60 लाख रुपये तक चला गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 10,000 से 25,000 रुपये के बीच होता है।

विज्ञापन


डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास और नवी मुंबई में होटल पहले से ही कॉन्सर्ट की तारीखों के लिए बुक हो गए हैं। इनका एक दिन का किराया 1.60 लाख रुपये तक है। 18-19 जनवरी के सप्ताहांत के लिए मेकमाईट्रिप पर होटलों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास कोर्टयार्ड बाई मैरियट के सारे रूम पहले से ही बुक हो गए हैं। इसके एग्जिक्युटिव अपार्टमेंट में किराया 1.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन


नवी मुंबई में कॉन्सर्ट स्थल से सिर्फ 3.1 किमी दूर मैरियट होटल में प्रति रात का किराया 1,20,750 रुपये है। इसके बाद 22,000 रुपये का टैक्स है। द पार्क का इसी समय का किराया 93,930 रुपये और 25,250 रुपये टैक्स है। स्टेडियम से 12 किलोमीटर दूर रिगेंजा बाई तुंगा होटल में 18 से 21 जनवरी के बीच एक रात का किराया 76,999 रुपये है। यहां पर केवल सीमित रूम ही बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट होटलों में भी रूम नहीं
बजट होटलों में अहम आइबिस में भी रूम नहीं हैं। जांच करने पर पता चला कि सारे रूम बुक हो गए हैं। नवी मुंबई के अलावा मुंबई में भी सारे होटलों के किराये इस दौरान बढ़ गए हैं। जुहू के जेडब्ल्यू मैरिएट का किराया 1.04 लाख रुपये है। लोअर परेल में सेंट रेजिस का किराया 74,970 रुपये है। पवई में वेस्टिन का किराया 50,000 के पार है।


करण जौहर को भी नहीं मिला टिकट
कोल्डप्ले का आयोजन 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। 22 सितंबर को जनवरी में होने वाले कॉन्सर्ट की बुकिंग शुरू हुई थी और चंद मिनटों में ही सभी बिक गए। बुकिंग के दौरान बुक माई शो एप पर 24 लाख यूजर्स का ट्रैफिक था। फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि प्रिविलेज्ड होने के बावजूद वो टिकट बुक करने से चूक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed