{"_id":"5845e8d84f1c1b9b19448172","slug":"britain-s-supreme-court-began-a-hearing-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ब्रेग्जिट मामलों की सुनवाई शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ब्रेग्जिट मामलों की सुनवाई शुरू
एजेंसी/लंदन
Updated Tue, 06 Dec 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुनवाई शुरू की, जिसकी व्यवस्था में कहा गया है कि यूरोपीय संघ छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सरकार के लिए संसद से मंजूरी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट के इस फैसले से संवैधानिक टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। उच्च आरोप इस मामले में प्रधानमंत्री टेरेसा मे की 28 राष्ट्रों के यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना को धक्का भी लग सकता है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट प्रेसिडेंट लॉर्ड न्यूबर्गर ने कहा कि इस मामले में 11 न्यायाधीश जनता के हितों से वाकिफ थे और मामले में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के हटने पर कई व्यापक राजनीतिक सवाल के साथ मजबूत भावनाएं भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह याचिका कानूनी मुद्दों के साथ संबंध है और बतौर न्यायाधीश हमारा कर्तव्य बनता है कि इस मद्दे पर हम निष्पक्षता से विचार करें और कानून के अनुसार इस मामले का फैसला करें।