{"_id":"58505d664f1c1bdd5d64a333","slug":"britain-announced-its-plan-to-increase-railway-structure-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनिंदा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने में सहयोग करेगा ब्रिटेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनिंदा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने में सहयोग करेगा ब्रिटेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सिटी सहित उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के चुनिंदा स्टेशनों को ब्रिटेन के सहयोग से विकसित किया जाएगा। इसकी योजना-रचना पर मंथन शुरू हो गई है। इस सिलसिले में मंगलवार को भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद यहां की विकास योजनाओं पर विभागीय उच्चाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। यह भी पूछा कि यहां कौन-कौन सी उच्चस्तरीय सुविधाओं के विकास में ब्रिटेन सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन
उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ ने वाराणसी सिटी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, खान-पान, स्टाल, बुकिंग काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, वाटर बूथ और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
उन्होंने यहां मौजूदा समय चल रहीं विकास योजनाओं की भी जानकारी ली। उनके साथ चर्चा में मंडल रेल प्रबंधक एस के कश्यप, डीएफआईडी इंडिया के हेड मार्शल एलिएट, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
इसके बाद ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने वाराणसी परिक्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े पहलुओं पर मंडलायुक्त सभागार में आयोजित एक बैठक में भी शिरकत की। इस बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ उत्तर रेलवे के चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने भी रेलवे सुविधाओं के विकास पर अपनी राय रखी।