फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bride was shooting a video sitting without wearing mask on the bonnet of the car and police filed a case

महाराष्ट्र: बिना मास्क के फोटो शूट करा रही थी दुल्हन, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 14 Jul 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 02:33 AM IST
सार

महिला का एक रिश्तेदार जो कार चला रहा था उसके साथ एक अन्य व्यक्ति जो बाइक पर सवार होकर उसे शूट कर रहा था और कुछ अन्य लोग जो कार में यात्रा कर रहे थे, उन सब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
bride was shooting a video sitting without wearing mask on the bonnet of the car and police filed a case
फोटोशूट कराती महिला... - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक एक दुल्हन कार के बोनट पर वीडियो शूट करा रही थी। इस दौरान उसने मास्क नहीं पहना था। सोशल मीडिया यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसका पता चला। इसके बाद पुलिस ने कोरोना के नियम के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक 23 वर्षीय दुल्हन और उसके रिश्तेदारों को एक वीडियो के बाद कथित रूप से तेज गति से गाड़ी चलाने और कोविड -19 सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक महिला का एक रिश्तेदार जो कार चला रहा था उसके साथ एक अन्य व्यक्ति जो बाइक पर सवार होकर उसे शूट कर रहा था और कुछ अन्य लोग जो कार में यात्रा कर रहे थे, उन सब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को, वीडियो सोशल मीडिया और फोन व्हाट्सअप पर तेजी से फैल रहा था। पुलिस ने कहा कि वीडियो में दुल्हन की कपड़े पहने महिला चलती कार के बोनट पर बैठी दिखाई दे रही थी, जबकि बाइक पर एक व्यक्ति उसे फिल्मा रहा था।

लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि वीडियो की प्रारंभिक जांच में, हमने पाया कि कई उल्लंघन थे। उनके कार्यों ने न केवल उनके स्वयं के जीवन को खतरे में डाला, बल्कि मास्क नियम सहित कोविड सुरक्षा मानदंडों का भी उल्लंघन किया। 


आगे बताया कि हमारी जांच से पता चला है कि वीडियो दुल्हन और उसके रिश्तेदारों के शादी में जाने से पहले मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दिवे घाट इलाके में शूट किया गया था। हमने दोपहर में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed