फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   brics summit india global media western dominance diplomacy

ब्रिक्स पर दुनिया की नजर: अमेरिका से पाकिस्तान तक मीडिया ने माना-पश्चिम को चुनौती का मंच; मतभेद भी बड़ी चुनौती

Sun, 13 Sep 2026 08:27 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 08:27 AM IST
सार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत की मेजबानी और समूह की बढ़ती भूमिका को अलग-अलग नजरिए से देखा है। बीबीसी ने घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र को भारत की कूटनीतिक सफलता बताया। वाशिंगटन पोस्ट ने भारत के लिए अमेरिका-यूरोप और रूस-ईरान के बीच संतुलन साधने की चुनौती पर जोर दिया। सीएनएन ने ब्रिक्स को पश्चिमी प्रभुत्व और अमेरिकी डॉलर के विकल्प के तौर पर उभरता मंच बताया। ईरान के तेहरान टाइम्स ने इसे अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने का अवसर माना। पाकिस्तानी अखबार ने क्या कहा? जानिए...
 

विज्ञापन
brics summit india global media western dominance diplomacy
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ जिनपिंग-पुतिन के हल्के पल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर वैश्विक मीडिया की राय भले ही जुदा हो लेकिन कुल मिलाकर इसे पश्चिम के दबदबे को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी मीडिया इस सम्मेलन को वैश्विक समीकरणों में बदलाव के तौर पर पेश कर रहा है। वैश्विक संघर्ष, अमेरिकी टैरिफ का दबाव और तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कई देश अब वाशिंगटन और बीजिंग के साथ अपने रिश्तों को नए सिरे से देख रहे हैं।
विज्ञापन


बीबीसी: भारत की कूटनीतिक जीत
ब्रिटिश मीडिया बीबीसी ने लिखा है कि ब्रिक्स समूह वैश्विक राजनीति और कूटनीति में एक बहुत ही विरोधाभासों से भरा संगठन बन चुका है। इस घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की गई है। पहलगाम हमले का विशेष रूप से जिक्र किया गया है, जिसे भारत के लिए एक बड़ी  सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट: कठिन संतुलन की चुनौती
अमेरिकी अखबार ने वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि ब्रिक्स की मेजबानी करना भारत के लिए कठिन संतुलन जैसा है। एक तरफ भारत के अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ मजबूत रिश्ते हैं, तो दूसरी तरफ वह रूस- ईरान के साथ भी मंच साझा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन: डॉलर के प्रभुत्व का विकल्प
ब्रिक्स एक ऐसा शक्तिशाली मंच बन चुका है जो पश्चिमी प्रभुत्व और अमेरिकी डॉलर के दबदबे को चुनौती दे रहा है। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स भारत का क्षण है।

तेहरान टाइम्स:अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ मंच 
ब्रिक्स समूह ईरान के लिए आर्थिक अवसरों और अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने का एक बड़ा मंच है। ब्रिक्स को सदस्यों की सुरक्षा और रणनीतिक चिंताओं को भी साझा करना चाहिए।


डॉन : चुनौती दे रहा पर समूह में मतभेद भी  
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा, ब्रिक्स एक ऐसा संगठन है जो वैश्विक मंच पर पश्चिमी देशों के दबदबे को चुनौती दे रहा है। साथ ही यह आंतरिक मतभेदों और युद्ध के गहरे संकटों से भी जूझ रहा है। ईरान पर हमलों के बाद ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed