फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News : भारत ने लगातार कोरोना टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई है -स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, 07 Aug 2020 12:54 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 07 Aug 2020 12:54 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Breaking News And Covid19 Live Updates 6 August 2020
gc murmu - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:33 PM, 06-Aug-2020
भारत ने लगातार कोरोना टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया है-स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत ने लगातार कोरोना टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया है। भारत में जनवरी में एक लैब था और आज 1370 लैब हैं। देश भर में आसान टेस्ट के लिए डायग्नोस्टिक लैब नेटवर्क और सुविधाओं का विस्तार किया गया। भारत ने वर्तमान में दो करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं : स्वास्थ्य मंत्रालय

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू होंगे भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने दी। बता दें कि कल यानी बुधवार को  जीसी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।



सिक्किम: राज्य के पश्चिमी भाग में भारी बारिश के कारण रंगित नदी का जल स्तर और पानी का बहाव

आईटीबीपी के 17 कर्मियों को अस्पताल से छुट्टी
लद्दाखः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कुल 17 कर्मियों को सेक्टर अस्पताल के कोरोना हेल्थ केयर सेंटर में सफल उपचार के बाद से छुट्टी दे दी गई।
 

पाक ने कुलभूषण जाधव को कानूनी मदद देने के लिए भारत से संपर्क किया है- पाक मीडिया
पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कानूनी मदद देने के लिए भारत से संपर्क किया है। हालांक विदेश मंत्रालय इस बात को नकार चुका है।
09:37 PM, 06-Aug-2020
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2372 नए मामले
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,372 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 52,817 हो गई है। इनमें 35,892 लोग ठीक हो चुके हैं और 16,796 मामले सक्रिय हैं। वहीं, महामारी के कारण अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 4.25 फीसदी है। 

हरियाणा में आज कोरोना के 755 नए मामले, तीन की गई जान
हरियाणा में आज कोरोना के 755 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 680 लोग आज ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 32,640 हो गई है। इनमें 6205 मामले सक्रिय हैं और 458 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय वायु सेना का सांगीतिक प्रदर्शन
महाराष्ट्रः भारतीय वायु सेना बैंड ने आज नागपुर में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे उत्सव के दौरान एक सांगीतिक प्रदर्शन दिया: भारतीय वायु सेना

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

राजस्थान में 1151 नए मामले, 12 की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 1151 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,996 हो गई है। इनमें 35131 लोग ठईक हो चुके हैं और 757 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

जेपी नड्डा ने की राज्यों के पार्टी सचिवों के साथ बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई राज्यों के पार्टी सचिवों के साथ बातचीत की।
 
विज्ञापन
09:18 PM, 06-Aug-2020
गोवा में आज कोरोना के 191 नए मामले, दो की मौत
गोवा में आज कोरोना के 191 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गई। अब तक यहां 66 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वहीं, कुल मामलों की संख्या 7,614 हो गई है, जिनमें 2095 मामले सक्रिय हैं, 5453 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के लिए NCRC शुरू करने का प्रस्ताव
स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और एम्स दिल्ली ने कोरोना के लिए एक राष्ट्रीय नैदानिक रजिस्ट्री (NCRC) शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। 

मुंबई में 910 नए मामले, 57 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 910 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 988 लोग ठीक भी हुए। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,20,165 हो गई है। इनमें 20,562 मामले सक्रिय हैं, 92661 लोग ठीक हो चुके हैं और 6645 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट 77 फीसदी है। 

पीएम मोदी ने श्रीलंका में राजपक्षे की पार्टी को बहुमत मिलने के बाद फोन करके बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में राजपक्षे की पार्टी को बहुमत मिलने के बाद फोन करके बधाई दी। धन्यवाद, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे! आपसे बात करके खुशी हुई। एक बार फिर, बहुत-बहुत बधाई। हम द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने और अपने विशेष संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे। बदले में महिंद्रा राजपक्षे ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, बधाई फोन के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। श्रीलंका के लोगों के मजबूत समर्थन के साथ, मैं दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। श्रीलंका और भारत दोस्त हैं।
 
09:03 PM, 06-Aug-2020
पश्चिम बंगाल में 2954 नए मामले, 56 की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2954 नए मामले सामने आए और 56 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2061 लोग ठीक हो गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 86,754 हो गई है। इनमें 61,023 लोग ठीक हो चुके हैं, 23829 मामले सक्रिय हैं और 1902 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल में कोरोना के 381 नए मामले
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 21,390 हो गई है। इसके अलावा इस संक्रमण से अब तक 60 रोगियों की मौत हो चुकी है।

फेल छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर का ग्रेस देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय
बिहार सरकार ने कोरोना महामारी के चलते मैट्रिक और इण्टरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर का ग्रेस देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना

मेटलाइफ का अनुमान,  अमेरिका में सितंबर के अंत कोरोना से दो लाख मौतें
मेटलाइफ (MET.N) का मानना है कि अमेरिका में सितंबर के अंत तक कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख के करीब हो सकती है।  
08:49 PM, 06-Aug-2020
मध्यप्रदेश में कोरोना के 830 नए मामले, 17 की गई जान
मध्यप्रदेश में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 830 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 36,564 हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 946 हो गया है।

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 124 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए, एक की मौत हो गई और 43 लोग ठीक हुए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या  3,217 हो गई है, जिनमें 1,304 मामले सक्रिय हैं, 1905 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

पंजाब में शराब माफियाओं की धर-पकड़ तेज 
पंजाब पुलिस ने अवैध शराब माफिया पर राज्यव्यापी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 197 केस दर्ज किए गए हैं और 135 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

बिहार में बिजली गिरने के चार की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद (2), रोहतास (1) और जहानाबाद (1) में बिजली गिरने के कारण मरने वाले चार लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है: राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

कर्नाटक में कोरोना के 6805 नए मामले, 93 की मौत  
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,805 नए मामले सामने आए और 93 लोगों की जान चली गई। राज्य में एक दिन में 5,602 मरीज ठीक भी हो गए हैं। अब तक कर्नाटक में कुल मामलों की संख्या 1,58,254 है। इनमें 80,281 लोग ठीक हो चुके हैं, 75068 मामले सक्रिय हैं और 2,897 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मेंढर और बालाकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। साथ ही नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी भी की। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
08:10 PM, 06-Aug-2020
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 11514 नए मामले, 316 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 11,514 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 316 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या  4,79,779 हो गई है। इऩमें 1,46,305 मामले सक्रिय हैं, 3,16,375 लोग ठीक हो चुके हैं और 16792 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में आज कोरोना के 298 नए मामले 
उत्तराखंड में आज कोरोना के 298 नए मामले सामने आए और 194 लोग ठीक हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 8,552 हो गई है। इनमें 5,427 लोग ठीक हो चुके हैं, 2989 मामले सक्रिय हैं और 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 1049 नए मामले, 26 की मौत 
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1049 नए मामले दर्ज किए गए और 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अभी 20,891 कुल मामले हैं, जिनमें से 6,715 सक्रिय हैं। अब तक 517 की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में कल सुबह तक भारी से भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कल सुबह तक भारी से भारी बारिश की संभावना है। 
 

सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती सहित छह आरोपियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया
सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 06-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने छह आरोपियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10328 नए मामले, 72 की मौत
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10328 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8516 लोग ठीक भी हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 1,96,789 हो गई है। इनमें 1,12,870 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,753 लोगों की मौत हुई। फिलहाल, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 82,166 है।

NEET और JEE परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
NEET और JEE परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर याचिका दायर की गई। बता दें कि परीक्षा सितंबर में होने वाली है।
 
07:28 PM, 06-Aug-2020
मुंबई: महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आज राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।


योगी आदित्यनाथ 8 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 39 में करेंगे कोरोना अस्पताल का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 अगस्त (शनिवार) को नोएडा के सेक्टर 39 में कोरोना अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

असम सरकार ने राज्य में लाइसेंस के साथ बार में शराब देने की अनुमति दी है
असम सरकार ने राज्य में लाइसेंस के साथ बार में शराब देने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान कोरोना दिशानिर्देश और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
 
07:07 PM, 06-Aug-2020
तमिलनाडु में कोरोना के 5684 नए मामले, 110 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 5684 नए मामले दर्ज किए गए और 110 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6272 लोग ठीक भी हुए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,79,144 हो गई है। इनमें 2,21,087 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,571 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 53,486 है।

केरल सोना तस्करी मामलाः राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बयान
केरल सोना तस्करी मामलाः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, मुझे राष्ट्रीय और राज्य एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। हमें अधीर नहीं होना चाहिए और उनके निष्कर्ष की प्रतीक्षा करनी चाहिए। मुझे यकीन है कि जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

राम मंदिर 'भूमि पूजन' पर राज्यपाल ने क्या कहा..
वहीं, राम मंदिर 'भूमि पूजन' को लेकर राज्यपाल ने कहा, हमें खुश होना चाहिए कि जिस समस्या के कारण इतनी परेशानी हुई है, वह सौहार्दपूर्ण और शांति तरीके से हल हो गई। 
 

सीएम बीएस येदियुरप्पा की हालत स्थिर
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की हालत स्थिर है। इस बात की जानकारी मणिपाल अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने दी। बता दें कि येदियुरप्पा के कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें 2 अगस्त को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  
06:58 PM, 06-Aug-2020
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 499 नए मामले, 10 की मौत
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 499 नए मामले सामने आए, 464 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 23,454 हो गई है। इनमें 15,708 लोग ठीक हो चुके हैं और 436 लोगों की मौत हो चुकी है। 

तेजपुर के दौरे पर थलसेना अध्यक्ष नरवणे
सेना के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे चीन बॉर्डर पर तेजपुर के दौरे पर हैं। वह वहां स्थिति से निपटने के लिए सेना की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हैं।
 

राम जन्म भूमि पूजन के कवरेज को पीएमओ ने किया शेयर
अयोध्या में पांच अगस्त को राम जन्म भूमि पूजन का कार्यक्रम सफल रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमर उजाला के कवरेज को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed