Coronavirus: मुंबई में आज संक्रमण के 1115 नए मामले, 57 लोगों की गई जान
- मुंबई में आज कोरोना के 1115 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,096 हो गई है।
- कर्नाटक में आज कोरोना के 5,199 नए मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 96,141 हो गई
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7627 नए मामले सामने आए और 3041 लोग ठीक हुए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 96,298 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6986 नए मामले दर्ज किए गए और 85 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,13,723 हो गई है।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से पीड़ित 36,145 लोग ठीक हो चुके हैं।
- देश में पिछले 24 घंटे में 48,661 नए मामले सामने आए और 705 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 32,063 हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
असम में रविवार को 1142 लोग संक्रमित
असम में रविवार को 20,542 नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें से 1142 लोग संक्रमित पाए गए। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32,228 हो गई है। इनमें से 23,055 लोग स्वस्थ और 79 मौतें शामिल हैं।1142 #COVID patients detected out of the 20542 tests done in the last 24 hours; taking the total number of cases to 32228 including 9091 active cases, 23055 recovered cases and 79 deaths: Himanta Biswa Sarma, Assam Health Minister pic.twitter.com/FPRK3BF8zA
— ANI (@ANI) July 26, 2020
झारखंड में आज कोरोना के 457 नए मामले, दो की मौत
झारखंड में आज कोरोना के 457 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8349 हो गई है। इनमें 4560 सक्रिय मामले हैं, 3704 लोग ठीक हो चुके हैं और 85 लोगों की अब तक मौत हुई है।उत्तराखंड में आज कोरोना के 143 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 143 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6104 हो गई है। राज्य में 2437 मामले सक्रिय हैं और 63 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
पंजाब में सरकारी अस्पतालों से निजी अस्पतालों को 20 हजार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्लाज्मा मिलेगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों में जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनको प्लाज्मा मुफ्त में दिया जाएगाः सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब
बसपा ने अपने 6 विधायकों के लिए व्हिप जारी किया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने छह विधायकों आर गुढ़ा, लखन सिंह, दीप चंद, जेएस अवाना, संदीप कुमार और वाजीब अली के लिए व्हिप जारी किया है। विधायकों से 'नो कॉन्फिडेंस मोशन' में कांग्रेस के खिलाफ वोट डालने के लिए कहा गया है। बता दें कि राजस्थान में बीएसपी के सभी छह विधायकों ने कांग्रेस में अपना विलय कर लिया था लेकिन बीएसपी इस विलय को नहीं मानती है। इसके लिए बीएसपी ने नियमों का हवाला भी दिया है।
BSP issues whip to its 6 MLAs- R Gudha, Lakhan Singh, Deep Chand, JS Awana, Sandeep Kumar & Wajib Ali, who are elected to Rajasthan Assembly, directing them to vote against Congress in any "No Confidence Motion" or any proceedings to be held during Rajasthan Assembly Session. pic.twitter.com/wvbnZWslVQ
— ANI (@ANI) July 26, 2020
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना से 40 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,372 हो गई। राज्य में संक्रमण के 2,341 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 58,718 तक पहुंच गई।
सिक्किम शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक रहेंगे बंद
सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शिक्षण संस्थानों के बंद रहने की मियाद 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले, सरकार ने कहा था कि मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने के बाद से बंद शिक्षण संस्थान तीन अगस्त से खुल जाएंगे।
फेयर मॉन्ट होटल में सुबह 11 बजे बैठक करेंगे- महेश जोशी
राजस्थान में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा, 'अपने राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान 'स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी' की लॉन्चिंग से पहले हम फेयर मॉन्ट होटल में सुबह 11 बजे एक बैठक करेंगे। सीएम अशोक गहलोत और राज्य प्रभारी अविनाश पांडे भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे।'
राजस्थान में कोरोना के 1132 नए मामले, 11 लोगों की मौत
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना के 1132 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 36,430 हो गई है। इनमें 9,852 सक्रिय मामले हैं और 624 लोगों की मौत हो गई है।
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 4861 हो गई है। इनमें 1549 सक्रिय मामले हैं और 3277 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में कोरोना के 874 नए मामले, 12 की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 874 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 27,800 हो गई। इनमें 7857 मामले सक्रिय हैं और 811 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेरे अधिकारी और कर्मचारी साथी प्रदेश की शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं- शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्रिय अधिकारी और कर्मचारी साथियों, इस समय देश और प्रदेश कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। हमारे प्रदेश के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय हो रहा है, दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी आने के कारण राज्य की आय में भी कमी आई है।'
मेरे प्रिय अधिकारी और कर्मचारी साथियों, इस समय देश और प्रदेश #COVID19 संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुज़र रहा है। हमारे प्रदेश के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय हो रहा है, दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी आने के कारण राज्य की आय में भी कमी आई है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2020
मेरे अधिकारी और कर्मचारी साथी प्रदेश की शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं। केवल कोरोना ही नहीं, आपने सरकार का साथ हर कठिन से कठिन परिस्थिति में दिया है। यह सरकार भी हर कदम पर आपके साथ है, आपके हित का सदैव ध्यान रखा जाएगा, आपके अधिकारों की सदैव रक्षा की जाएगी। वार्षिक वेतनवृद्धि को लेकर आप सभी के मन में संशय है। मेरी सभी से अपील है कि वेतनवृद्धि को लेकर जारा भी चिंतित न हों। सरकारी अमले की वेतनवृद्धि नियत समय पर ही की जाएगी लेकिन यह जनता के हित में तय हुआ है कि इसका वास्तविक लाभ स्थितियाँ सामान्य होने के बाद आपको दिया जाएगा।
मेरे अधिकारी और कर्मचारी साथी प्रदेश की शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2020
केवल #COVID19 ही नहीं, आपने सरकार का साथ हर कठिन से कठिन परिस्थिति में दिया है। यह सरकार भी हर कदम पर आपके साथ है, आपके हित का सदैव ध्यान रखा जाएगा, आपके अधिकारों की सदैव रक्षा की जाएगी।
मणिपुर में आज कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2235 हो गई है। 714 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1521 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 35 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 887 हो गई है।
सोनू सूद ने खेत जोतने वाली लड़कियों को ट्रैक्टर दिया
अभिनेता सोनू सूद ने खेत जोतने वाली लड़कियों को ट्रैक्टर दिया। सूद ने मदद का वादा किया था।
Andhra Pradesh: Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Chittoor with a yoke on their shoulders. https://t.co/6zdlVfud3c pic.twitter.com/GNd0tdkKIw
— ANI (@ANI) July 26, 2020
जम्मू-कश्मीरः पुलिस और आर्मी के एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पुंछ जिले के लोरन इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
आज पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि डेमोक्रेसी खतरे में है- सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'आज पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि डेमोक्रेसी खतरे में है। #SpeakUpForDemocracy प्रोग्राम जो चलाया गया इसके मायने हैं, इसका अपना सन्देश है, उसको एक तरफ आम जनता को भी समझना पड़ेगा और दूसरी तरफ जो हुकूमत में हैं उनको भी समझना पड़ेगा'
हरियाणा में 794 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 794 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 31,332 हो गई है। इनमें 6556 मामले सक्रिय हैं और 392 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
मुंबई में आज 1115 नए मामले, 57 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1115 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1361 लोग आज ठीक हुए। इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,096 हो गई है। इनमें 80,238 लोग ठीक हो चुके हैं और 6090 लोगों की मौत हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 615 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 17,920 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 7680 है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 312 हो गया है।
पंजाब में आज कोरोना के 534 नए मामले
पंजाब में आज कोरोना संक्रमण के 534 नए मामले दर्ज किए गए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 13,218 हो गई है, जिनमें 4102 मामले सक्रिय हैं, 8810 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 306 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक के वन मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए
कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
Karnataka Forest Minister Anand Singh has tested #COVID19 positive: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2020
एमएमसीएच की महिला फार्मेसी कर्मी संक्रमित, पृथक-वास में 50 कर्मचारी
केरल के कोझीकोड़ के निकट उल्लेरी स्थित मालाबार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फार्मेसी विभाग में काम करने वाली एक गर्भवती महिला के रविवार को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल के 50 कर्मचारियों को अनिवार्य पृथक-वास में रखा गया है।
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के दो नए मामले सामने आए। इसी के साथ धारावी में कुल मामलों की संख्या 2,531 हो गई, जिनमें 113 सक्रिय मामले हैं।
मध्यप्रदेश के मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की योजना फिर से शुरू- शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश के मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की योजना फिर से शुरू की जा रही है। इसके तहत स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।'
मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय करने की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए रु. 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2020
कल कांग्रेसी देश की सभी राज्यों में राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे- डोटासरा
राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा, 'कल Save Democracy-Save Constitution अभियान के तहत कांग्रेसी देश की सभी राज्यों में राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे, लेकिन हम राजस्थान में ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे। हमने महामहिम को कैबिनेट का रिवाइज्ड नोट भेज दिया है और उम्मीद करते हैं कि वे जल्द सत्र आहूत करने की स्वीकृति देंगे।'
कल Save Democracy-Save Constitution अभियान के तहत कांग्रेसी देश की सभी राज्यों में राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे, लेकिन हम #राजस्थान में ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे।हमने महामहिम को कैबिनेट का रिवाइज्ड नोट भेज दिया है और उम्मीद करते हैं कि वे जल्द सत्र आहूत करने की स्वीकृति देंगे।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 26, 2020
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, मंत्री समेत 32 विधायकों की कोरोना जांच की जाएगी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नरायणसामी, उनकी कैबिनेट के सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष तथा सभी विधायकों की कोरोना जांच कराई जाएगी। इससे पहले बजट सत्र में हिस्सा लेने वाले एक विधायक कोरोना संक्रमित पाये गए थे। विधानसभा सचिवालय के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि सभी 32 विधायकों की जांच की जाएगी और यह जांच सोमवार एवं मंगलवार को विधानसभा परिसर तथा पास के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में की जाएगी।
ग्रेटर हैदराबाद के मेयर बोंटु राममोहन रैपिड टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे और वह अब सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
कर्नाटक में आज 5199 नए मामले, 82 लोगों की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 5,199 नए मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 96,141 हो गई जिनमें 58,417 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,878 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक दिन में सर्वाधिक 36145 मरीज हुए ठीक
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से पीड़ित 36,145 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की यह संख्या सर्वाधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.92 फीसदी हो गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर भी गिरकर 2.31 फीसदी रह गई है।