Coronavirus: महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9251 नए मामले, 257 लोगों की मौत
- कर्नाटक में आज संक्रमण के 5072 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 90,942 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9251 नए मामले सामने आए और 257 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,66,368 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 नए मामले दर्ज किए गए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,737 हो गई है।
- दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1142 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई।
- भारत में एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.2 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- देश में पिछले 24 घंटे में 48,916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है।
- देशभर में अब तक कोरोना से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
झारखंड में कोरोना के 214 नए मामले सामने आए
असम में कोरोना के 1165 नए मामले दर्ज
असम में शनिवार को कोरोना के 1,165 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें सिर्फ गुवाहाटी से 353 मामले और गोलाघाट से 100 मामले शामिल हैं। नए आंकड़े के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 31,086 हो गई है। वहीं अब तक इनमें से 21,761 स्वस्थ, 9,245 सक्रिय मामले और 77 मौतें शामिल हैं: हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
बिहार में बाढ़ के कारण 10,61,152 लोग प्रभावित हुए हैं- राज्य सरकार
बिहार में बाढ़ के कारण 10,61,152 लोग प्रभावित हुए हैं और 15,956 लोग आश्रय गृहों में रह रहे हैं। राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल/ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 22 टीमें तैनात की गई है: बिहार सरकार
सीएम नीतीश कुमार ने की राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की।
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया
जम्मू-कश्मीरः पुंछ जिले के मेनकोट सेक्टर में एलओसी के पास आज रात 8.30 बजे पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।
चीन पैट्रोलिंग पॉइंट 14, 15 और 17 डिसइंगेजमेंट के लिए तैयार
भारत और चीन के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चल रही बातचीत के परिणामस्वरुप चीन पैट्रोलिंग पॉइंट 14, 15 और 17 डिसइंगेजमेंट के लिए तैयार हुआः सूत्र
पीएम मोदी कल 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi to address the nation through his radio programme 'Mann Ki Baat' at 11 AM tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/kuqCiUMNpv
— ANI (@ANI) July 25, 2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य मुख्य सचिव संजय कुमार, मुंबई उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे और अन्य अधिकारियों के साथ मुंबई में कोरोना स्थिति पर बैठक की। यह बालासाहेब ठाकरे मेमोरियल साइट से बाहर के दृश्य है।
त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन
त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में 27 से 30 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगाः त्रिपुरा सरकार
194 एके-47 कारतूस, 10 राइफल ग्रेनेड और 2 आईईडी सर्किट बरामद किए गए
जम्मू-कश्मीर: बारामुला के गुलमर्ग में जंगली इलाके से मैगजीन्स के साथ एक स्नाइपर राइफल, 194 एके-47 कारतूस, 10 राइफल ग्रेनेड और 2 आईईडी सर्किट बरामद किए गए।
गोवा में आज कोरोना के रिकॉर्ड 146 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,686 हो गई है। इनमें 1,606 सक्रिय मामले हैं और 3047 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण अब 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2049
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,049 हो गई है जिनमें 848 सक्रिय मामले हैं, 1173 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।
बंगलूरू में आज रात 9 बजे से 27 जुलाई तक लॉकडाउन
बंगलूरू में आज रात 9 बजे से 27 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में 244 नए मामले
उत्तराखंड में 244 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,961 हो गई है, जिनमें 2,365 सक्रिय मामले और 63 मौतें शामिल हैं।
राजस्थान में 1120 नए मामले, 11 की गई जान
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना के 1120 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 35,298 हो गई है। इनमें 9379 मामले सक्रिय हैं और 613 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का हाल
बिहारः भारी बारिश के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में जलभराव।
#WATCH: Severe waterlogging in the premises of Darbhanga Medical College and Hospital in Bihar. pic.twitter.com/rzDH144Sbj
— ANI (@ANI) July 25, 2020
गुजरात में शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 1081 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 54,712 हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2,305 हो गया है।
बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह-छह हजार रुपये की सहायता
बिहार सरकार राज्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि जल्द बांटना शुरू करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राहत राशि वितरित की जाएगी।
ओडिशा में दसवीं कक्षा के बोर्ड नतीजे 31 जुलाई तक संभव
ओडिशा में दसवीं कक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बिहार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा
कोरोना महामारी के मद्देनजर तीन अगस्त से होने वाला बिहार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा।
3-day Bihar Assembly session will be held at Samrat Ashok Convention Hall in Patna from 3rd August, in view of #COVID19.
— ANI (@ANI) July 25, 2020
कोरोना संकट के मद्देनजर पंजाब में सरकारी स्कूलों के बच्चों से शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कोई भी नामांकन फीस या ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगीः पंजाब सरकार
कर्नाटक में आज 5072 नए मामले, 72 मौतें
कर्नाटक में आज संक्रमण के 5072 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 90,942 हो गई है, जिनमें 55,388 सक्रिय मामले हैं और 1796 लोगों की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल में 2404 नए मामले, 42 की गई जान
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 2404 नए मामले दर्ज किए गए और 42 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 56,377 हो गई है, जिनमें 19391 सक्रिय मामले हैं, 35654 लोग ठीक हो चुके हैं और 1332 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में 1090 नए मामले, 52 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1090 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की जान चली गई। वहीं, 617 लोग ठीक हुए। इसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 1,07,981 हो गई है। इनमें 78,877 लोग ठीक हो चुके हैं और 6033 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9251 नए मामले, 257 लोगों की मौत
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 7813 मामले, 52 की मौत
आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7,813 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 88,671 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 925 हो गया है।
नेपाल में पिछले 24 घंटे में 109 नए मामले
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18,483 हो गई है। देश में कोरोना के कारण अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में बढ़ी हुई बिस्तर क्षमता, वेंटिलेटर, पीपीई, मास्क और जांच किट की पर्याप्त संख्या के साथ संक्रमण के प्रसार से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मैं कोरोना से संक्रमित नहीं हूं- ब्राजील के राष्ट्रपति
ब्राजील के राष्ट्रपति जार बोलसोनारो ने शनिवार को बताया कि अब वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि बोलसोनारो ने सात जुलाई को पहली जांच के बाद अपने संक्रमित होने की घोषणा की थी, और आज चौथी जांच के बाद संक्रमण मुक्त होने की बात कही है।
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 716 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,926 हो गई है। इनमें 7639 मामले सक्रिय हैं और 799 लोगों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में 30 नए मामले
मणिपुर में आज 30 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,176 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 656 हैं और 1520 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
देवेंद्र फडनवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
महाराष्ट्रः भाजपा नेता व पू्र्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा, 'मुंबई में कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाना चाहिए।
ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी :भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
पंजाब में आज कोरोना के 468 नए मामले दर्ज किए गए। अब कुल मामलों की संख्या 12,684 है, जिनमें 4,096 सक्रिय मामले, 8,297 ठीक और 291 मौतें शामिल हैं।
केरल में आज 1103 नए मामले, तीन मौत
केरल में आज 1103 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9420 और मौत का आंकड़ा 60 है।
27 जुलाई को सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा
पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने आज विधानसभा में कहा, एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, इसलिए सभी विधानसभा सदस्यों को खुद को सात दिनों के लिए आइसोलेट कर लेना चाहिए। 27 जुलाई को सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। बता दें कि पुदुचेरी विधानसभा का सत्र एहतियातन आज असेंबली हॉल के बाहर खुले में आयोजित किया गया था।
सभी लोगों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा
30 जुलाई को नागालैंड विधान सभा सचिवालय परिसर में आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। बता दें कि राज्य विधानसभा का सत्र 30 जुलाई को होगा।
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इसी के साथ धारावी में कुल संक्रमितों की संख्या 2529 हो गई है। इनमें से 2155 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या यहां 124 है।
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 523 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 523 नए मामले सामने आए, जिनमें 156 जम्मू और 367 कश्मीर के हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17,305 हो गई है। यहां 7483 मामले सक्रिय हैं, 9517 लोग ठीक हो चुके हैं और 306 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 नए मामले दर्ज किए गए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,737 हो गई है। इनमें 1,51,055 लोग ठीक हो चुके हैं और 3409 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्या में सक्रिय मामलों की संख्या 52,273 है।
दिल्ली: छतरपुर में सरदार पटेल कोविड-19 केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल, राधा स्वामी में ठीक होने के बाद कुल 196 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि 5 जुलाई के बाद से यहां अबतक कुल 472 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है।
Delhi: Total 196 people have been discharged after recovery at Sardar Patel COVID Care Centre and Hospital, Radha Soami in Chhatarpur. Total 472 positive cases have been admitted to the facility since 5th July. pic.twitter.com/E5Ova7Tvna
— ANI (@ANI) July 25, 2020