{"_id":"61009e8457766039523147f2","slug":"brazil-also-canceled-the-draft-for-emergency-use-of-covaxin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: ब्राजील ने कोवाक्सिन के इमरजेंसी इस्तेमाल का मसौदा भी रद्द किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: ब्राजील ने कोवाक्सिन के इमरजेंसी इस्तेमाल का मसौदा भी रद्द किया
Wed, 28 Jul 2021 05:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:32 AM IST
सार
- ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी अन्विसा ने जारी किया बयान
- कोवाक्सिन टीके को इमरजेंसी में इस्तेमाल की अनुमति पर रोक लगाने का फैसला सर्व सम्मित से लिया गया
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
ब्राजील ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के परीक्षण का मसौदा रद्द करने के बाद कंपनी द्वारा टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी गई अनुमति को भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
ब्राजील के नेशनल हेल्थ सर्विलांस एजेंसी ने बताया कि शनिवार को बैठक के बाद टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति पर रोक लगाई गई है।
भारत बायोटेक द्वारा ब्राजील में अपने साझेदारों के साथ करार रद्द करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी देश ने ये फैसला लिया है। ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी अन्विसा ने बयान जारी कर बताया है कि बोर्ड बैठक में कोवाक्सिन टीके को इमरजेंसी में इस्तेमाल की अनुमति पर रोक लगाने का फैसला सर्व सम्मित से लिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि ब्राजील को करार के तहत भारत बायोटेक को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए टीके की दो करोड़ खुराक मुहैया करानी थी।