फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   brave mumbai boy stops Mumbai local train from running over injured man

वह ट्रेन की पटरी पर खड़ा हिलाता रहा हाथ, और फिर...

Wed, 14 Feb 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 14 Feb 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
brave mumbai boy stops Mumbai local train from running over injured man
प्रतीकात्मक चित्र
वो ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि उसकी नजर ट्रेन की पटरियों पर पड़ी  जहां एक आदमी खून से लथपथ पड़ा था। तभी उसने देखा कि उसी ट्रैक पर ट्रेन आ रही है। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना ही ट्रेन को रोकने के लिए ट्रैक पर खड़ा हो गया और उस घायल व्यक्ति की जान बचा ली।
विज्ञापन


मामला मुंबई के चरनी रोड स्टेशन का है। 26 साल के एमबीए के छात्र श्रवण प्रेम तिवारी ट्रेन के इंतजार में प्लैटफॉर्म नंबर 4 पर खड़े थे कि तभी उसकी नजर ट्रैक पर गिरे हुए उस घायल आदमी पर पड़ी और वह आनन फानन में ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ा। उसने देखा कि वह आदमी खून से लथपथ ट्रैक पर गिरा हुआ है उसके सिर और पैरों से खून बह रहा है। आ रही ट्रेन को रोकने के लिए तब तक हाथ हिलाता रहा जब तक ट्रेन रुक नहीं गई।   
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि जब मैंने उसे देखा तो मुझे लगा वो मर चुका है लेकिन जैसे ही मैंने उसके नाक के पास उंगली रखी मुझे उसकी सांसें चल रही थी। मैं जैसे ही उसके लिए मदद मांगने को मुड़ा मैंने देखा कि मरीन लाइंस से ट्रेन स्टेशन की तरफ आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जिंदगी बच गई है

brave mumbai boy stops Mumbai local train from running over injured man
श्रवण तिवारी
मुझे उस समय कुछ नहीं सूझा, मुझे लगा ट्रेन उसे कुचलती हुई गुजर जाएगी। मैं बिना समय गंवाए ट्रेन की तरफ हाथ हिलाता रहा और तब तक हिलाता रहा जब तक ट्रेन रुक नहीं गई।

तिवारी बताते हैं कि ट्रेन स्टेशन को छोड़ चलने को तैयार थी लेकिन जब ड्राइवर ने मुझे देखा तो उसने तुरंत ही ट्रेन को रोका। मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था, कुछ यात्रियों ने मुझे सुना और वह भी मदद के लिए दौड़े। हमने उसे तुरंत ही ट्रैक से हटाया और पास के अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए।

उस समय स्टेशन पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन वो मदद के लिए आगे नहीं आए जिससे घायल इंसान को मदद मिलने में देरी भी हुई। घायल इंसान अश्विन सांवत  हैं। तिवारी ने बताया कि मैंने उसके परिवार वालों को उसकी दुर्घटना की जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि उसकी जिंदगी बच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed