फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BrahMos missile was successfully tested from Rajasthan Pokhran test range

सुपरसोनिक मिसाइल 'ब्रह्मोस' का पोखरण से सफलतापूर्वक परीक्षण, दुश्मनों के उड़ाएगी होश

Thu, 22 Mar 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Updated Thu, 22 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
BrahMos missile was successfully tested from Rajasthan Pokhran test range

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' का आज सुबह राजस्थान की पोखरण टेस्ट रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल ने तीन बार उड़ान भरी जिसकी रेंज 290 किलोमीटर थी। 

विज्ञापन


मिसाइल की खासियत यह  है कि इंडो-रसियन ज्वाइंट वेंचर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज को 400 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।  ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को 40 सुखोई लड़ाकू विमानों पर एकीकृत करने के लिए काम चल रहा है, उम्मीद है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा गतिशीलता विकसित होने के बाद भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि ब्रह्मोस को इंडियन नेवी और सेना में 2006 में शामिल किया गया था लेकिन ब्रह्मोस का यह संस्करण ज्यादा विकसित है। SU-30 और ब्रह्मोस की जोड़ी से भारतीय वायु सेना मिनटों में अपने लक्ष्य को दूर तक भेद सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मोस मिसाइल को रूस के साथ मिलकर विकसित किया गया है और इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है।  संभावना है कि यह प्रोजेक्ट 2020 तक पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed