फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boyfriend commits self immolation after setting girlfriend on fire in Kerala Palakkad

केरल: पहले प्रेमिका को लगाई आग, फिर प्रेमी ने खुद किया आत्मदाह, जानें पूरा मामला

Sun, 24 Apr 2022 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 10:34 PM IST
सार

23 साल के युवक ने 17 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया, और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Boyfriend commits self immolation after setting girlfriend on fire in Kerala Palakkad
केरल में शख्स ने खुद को जलाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के पलक्कड़ जिले के कोलांगोडे में रविवार को प्रेमी द्वारा नाबालिग प्रेमिका को आग के हवाले करने के बाद खुद को भी आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 23 साल के युवक ने 17 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया, और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्ते में थे और दोनों परिवार उनके रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। लड़की के परिजन उसके 18 साल की होने के बाद शादी करने की योजना बना चुके थे। पुलिस ने कहा कि दूध खरीदकर वापस आई उसकी मां ने सुब्रह्मण्यम को घर के बरामदे में बैठा पाया। जब वह रसोई में पहुंची तो उसने कुछ शोर सुना। इसके बाद सुब्रह्मण्यम की मां ने उसके कमरे से धुआं और आग निकलते देखी। पड़ोसियों ने दोनों को आग लगे देखा तो दौड़ते हुए आए और आग बुझाने की कोशिश की और एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सुब्रमण्यम की मां ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्हें नहीं पता था कि लड़की सुबह उनके घर पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लड़की के परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि मृतका सुबह घर से ट्यूशन क्लास अटेंड करने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने कहा कि उन्हें दोनों के बीच किसी भी तरह के विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed