फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boyfriend Aadesh arrested in connection with death of air hostess Archana in Bengaluru

एयरहोस्टेस की मौत मामला: मृतका अर्चना का प्रेमी आदेश गिरफ्तार, पुलिस ने बताया- घटना के समय दोनों नशे में थे

Mon, 13 Mar 2023 07:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

कथित तौर पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एयर होस्टेस अर्चना ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके कारण उसकी मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
Boyfriend Aadesh arrested in connection with death of air hostess Archana in Bengaluru
मृतका अर्चना धीमान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई से अपने प्रेमी से मिलने के लिए बेंगलुरू आई एयरहोस्टेस की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एयर होस्टेस अर्चना धीमान की मौत मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि प्रेमी आदेश ने पूछताछ में बताया है कि हादसे वाली रात दोनों ने शराब पी थी, उसी दौरान  अर्चना बालकनी से फिसल गई थी। बाद नें उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एयरहोस्टेस की मौत में भूमिका के संदेह में आदेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वे आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए अर्चना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेमी से मिलने आई थी बेंगलुरु
पेशे से एयर होस्टेस अर्चना धीमान हादसे के चार दिन पहले अपने प्रेमी आदेश से मिलने आई थी। जो कि बेंगलुरू के कोरमंगला में स्थित रेणुका रेजीडेंसी सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में रहता था। जहां कथित तौर पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एयर होस्टेस अर्चना ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके कारण उसकी मौत भी हो गई थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी एयरहोस्टेस अर्चना धीमान
पुलिस ने बताया कि मृतका एयरहोस्टेस हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती थी। वह दुबई से अपने दोस्त आदेश से मिलने आई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आदेश मंगलुरु का रहने वाला था और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे।   


जांच में जुटी पुलिस
घटना वाले दिन, साउथ ईस्ट डिवीजन के डीसीपी सीके बाबू ने यह भी बताया था कि पता चला है कि देर रात दोनों के बीच मारपीट हुई थी, उसके बाद एयरहोस्टेस ने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी थी।  उन्होंने कहा था कि हम अपार्टमेंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed