#BoycottManekaGandhi: पशुप्रेमी सांसद मेनका गांधी पर फूटा पशुचिकित्सकों का गुस्सा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे
इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और सांसद मेनका गांधी पर पशु चिकित्सकों से अभद्रता का करने का आरोप लगा है। पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। हैशटैग बॅायकटमेनकागांधी, हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे ट्रेंड कर रहा है।
इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।
we studied 5.5years to be a veterinarian and she was saying that she will take our licence within a minute. She knows more about our proffession then us.#BoycottManekaGandhi#मेनकागांधीमाफीमांगे #BlackDay in support of Veterinarians@Manekagandhibjp @DainikBhaskar@PMOIndia pic.twitter.com/m8iOYyst3r
— monika chaudhary (@Monika7129) June 23, 2021
मेनका ने पूछा, तुम्हारे घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं
सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह कुत्ते का इलाज करने वाले एक पशु चिकित्सक पर भड़क रही हैं। इस दौरान वे कई अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही हैं। वायरल ऑडियो के मुताबिक, सांसद मेनका गांधी सीतापुर के एक पशुचिकित्सक से बात कर रही हैं, जिसके पास छह महीने का अनुभव है। गुस्से में वे डॉक्टर का लाइसंस रद्द करने की धमकी देती सुनाई पड़ रही हैं। इतना नहीं उन्होंने डॉक्टर से यह भी पूछा कि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Veterinarians will no longer tolerate such disrespectful words by leaders @Manekagandhibjp should apologize #boycottmenakagandhi#मेनकागांधीमाफीमांगे#Blackday23rdJune@narendramodi@KatariaLalchand@Dept_of_AHD@girirajsinghbjp@drsanjeevbalyan@pcsarangi @WorldVetAssoc pic.twitter.com/03D1J3RG1E
— Satyanarayan Prajapat (@snprajapat_33) June 23, 2021
सोशल मीडिया यूजर्स से हैं बेहद नाराज
मेनका गांधी के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे खासा नाराज हैं। यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मेनका के खिलाफ हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे और हैशटैगबॉयकटमेनकागांधी ट्रेंड से ट्वीट कर रहे हैं। वही कुछ ट्विटर यूजर्स ने 23 जून बुधवार को काला दिवस मनाने की बात कही है।
"Black day" to be observed on 23rd june by veterinarians across the country to condemn the Maneka Gandhis' derogatory remarks on Veterinary Profession.#BoycottManekaGandhi pic.twitter.com/fu2fmKD8K3
— Dr Mahesh Tambe (@DrMaheshTambe1) June 22, 2021