{"_id":"60e209f976dd1e132e0f69fb","slug":"boy-kidnapped-minor-girlfriend-and-posted-a-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: किशोर ने नाबालिग प्रेमिका का अपहरण करके सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: किशोर ने नाबालिग प्रेमिका का अपहरण करके सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, गिरफ्तार
Mon, 05 Jul 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:51 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण देने वाले कानून पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी 17 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड का अपहरण करने और इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को उसके एक दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी समीर खान उर्फ सलीम खान की एक दोस्त के जरिये 2019 में पीड़ित किशोरी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे टिकटॉक पर नियमित तौर पर अपने वीडियो अपलोड करने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता की तरफ से दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सलीम खान ने शादी करने का वादा कर उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। हालांकि बाद में उसने किशोरी पर किसी अन्य युवक के साथ अफेयर होने का आरोप लगाकर दोस्ती तोड़ दी।
विज्ञापन
सलीम ने 18 जून को नागपुर के कमल चौक क्षेत्र में अपने एक दोस्त शाकिन मोहम्मद सिद्दीकी (25) की मदद से किशोरी को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए मजबूर किया।
इस दौरान सलीम खान इस अपहरण का वीडियो भी शूट किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वह किशोरी को जबरन विता भट्टी क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए मारने की कोशिश की। किशोरी का आरोप है कि वह किसी तरह वहां से बचकर भाग निकली।
ट्विटर पर शिकायत से हरकत में आई पुलिस
कुछ स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बारे में नागपुर पुलिस को ट्विटर पर जानकारी दी। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने सलीम और उसके दोस्त को तलाशकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।