फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   boulder fall in Tamil Nadu mine, many people trapped, NDRF team engaged in rescue

Many Trapped in Mines : तमिलनाडु की खदान में चट्टान ढही, 300 फीट नीचे कई फंसे, एक मजदूर की मौत

Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, तिरुनेलवेली
एएनआई, तिरुनेलवेली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
सार

राहत व बचाव कार्य के लिए अरक्कोनम से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। राहत कार्यों की 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

विज्ञापन
boulder fall in Tamil Nadu mine, many people trapped, NDRF team engaged in rescue
खदान में बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास अदैमिधिप्पनकुलम गांव में शनिवार देर रात एक पत्थर खदान में काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर गिरने से छह मजदूर 100 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में फंस गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया, लेकिन बाद में उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खदान में फंसे बाकी तीन मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री आरएस राजकनप्पन को बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद लेने सहित हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। बचाए गए मजदूरों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दमकल एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मियों समेत स्थानीय लोग तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इस बीच सूत्रों ने बताया कि करीब 15 घंटे से जारी बचाव अभियान के बाद निकाले गये तीसरे मजदूर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी वी विष्णु और पुलिस अधीक्षक पी. सरवनन बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विष्णु ने कहा कि निजी पत्थर खदान को 2018 में लाइसेंस मिला था और 2023 में इसका नवीनीकरण होना था। उन्होंने कहा कि नौसेना से हेलीकॉप्टर की सेवाएं मांगी गईं, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed