{"_id":"6485035d0e3cde75b70ef145","slug":"border-security-force-and-border-guard-bangladesh-director-general-level-border-coordination-conference-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border Security Force: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता आज से, कई मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता आज से, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Sun, 11 Jun 2023 04:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:42 AM IST
सार
बीएसएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीमा पार अपराधों से संयुक्त रूप से निपटने और समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच रविवार से द्विवार्षिक वार्ता शुरू होगी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार अपराधों से निपटने और बेहतर तालमेल बनाने के उपायों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
बातचीत के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) का 15 सदस्यीय एक दल उसके महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली पहुंचा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन और बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। चार दिवसीय बातचीत बीएसएफ के दक्षिण दिल्ली स्थित छावला कैंप में होगी और 14 जून को समाप्त होगी।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीमा पार अपराधों से संयुक्त रूप से निपटने और समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, विकासात्मक और ढांचागत कार्यों, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संयुक्त प्रयास और विश्वास बहाली उपायों (सीबीएम) पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।