फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Border dispute: Assam and Mizoram CM will meet on 19 September important meeting will be held in Delhi

सीमा विवाद: असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री 19 सितंबर को मिलेंगे, दिल्ली में होगी अहम बैठक

Fri, 16 Sep 2022 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Sep 2022 10:47 PM IST
सार

मिजोरम असम के साथ 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद मुख्य रूप से 1875 और 1933 में दो औपनिवेशिक सीमांकन से उत्पन्न हुआ था।

विज्ञापन
Border dispute: Assam and Mizoram CM will meet on 19 September important meeting will be held in Delhi
Assam CM Himanta Biswa Sarma and Mizoram CM Zoramthanga arrive at Assam House Delhi - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के समाधान के लिए जल्द मिलने का फैसला किया है। शुक्रवार को दोनों मुख्यमंत्रियों ने फोन पर बातचीत करने के बाद 19 सितंबर को दिल्ली में मिलने का कार्यक्रम बनाया है, ताकि ताकि दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि अभी जगह तय नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मिजोरम असम के साथ 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद मुख्य रूप से 1875 और 1933 में दो औपनिवेशिक सीमांकन से उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन


मिजोरम ने 1875 में अधिसूचित बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन (बीईआरएफ) के तहत स्थापित सीमांकन को मान्यता दी, जिसमें व्यापक क्षेत्र शामिल हैं, जो वर्तमान में असम के अंतर्गत आता है। हालाँकि, असम प्रशासन ने 1933 की अधिसूचना के परिसीमन को इंगित किया जो संवैधानिक सीमा के भीतर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2021 में अंतरराज्यीय सीमा विवाद के चलते करीब छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि करीब 60 लोग घायल हो गए थे। अगस्त 2021 में दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में बातचीत की थी। दुखद घटना के बाद, दोनों राज्य सरकारों ने शांतिपूर्वक बनाए रखने और अंतरराज्यीय सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत करने पर सहमति व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed