घर से निकलने से पहले बुक कीजिए पार्किंग स्लॉट, यह एप आएगी आपके काम
- वृहद चेन्नई निगम (जीसीसी) का ‘जीसीसी स्ट्रीट स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट’ एप
- एप में शहर के 7667 पार्किंग स्लॉट की जानकारी
- तीन महीने के अंदर बुक किए जा सकेंगे 23 हजार पार्किंग स्लॉट
- पॉडी बाजार, बसंत नगर, पुरासाइवल्कम और अन्नानगर में शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में कहीं जाने से पहले गाड़ी कहां पार्क करें, यह सोचकर सभी परेशान होते हैं। इस परेशानी को समझते हुए वृहद चेन्नई निगम (जीसीसी) ने ‘जीसीसी स्ट्रीट स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट’ मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया है। इससे शहर में खाली पार्किंग स्लॉट की तलाश और बुकिंग हो सकेगी।
जीसीसी ने दो एजेंसियों के सहयोग से यह एप तैयार किया है। इसमें शहर के 7667 पार्किंग स्लॉट की जानकारी है। फिलहाल इसे पॉडी बाजार, बसंत नगर, पुरासाइवल्कम और अन्नानगर में शुरू किया गया है। तीन महीने में नए क्षेत्रों को जोड़कर 23 हजार स्लॉट इस एप से बुक किए जा सकेंगे।
500 कैमरों से रखेंगे नजर
खाली पार्किंग की जानकारी के लिए 500 कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी संख्या जल्द 700 तक होगी। एप एजेंसी के निदेशक तमिल अरासन के अनुसार कैमरों से लाइव जानकारी अपडेट होगी। जीसीसी के 58 कर्मचारी पार्किंग शुल्क लेंगे। यह शुल्क पहले एक घंटे के लिए कारों पर 20 रुपये और दो पहिया वाहनों पर 5 रुपया रहेगा।
आठ घंटे से अधिक वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लिया जाएगा। त्योहार या खास मौके पर पार्किंग स्थल पूरा भरा होने पर स्मार्ट एप यूजर को निकटवर्ती खाली पार्किंग की जानकारी देगा। इनमें 10 हजार ऐसे पार्किंग स्थलों की जानकारी दी जा रही है जो शहरों की गलियों में बने हैं।
पैदल नागरिकों की सहूलित बढ़ाना
चेन्नई स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ राज चेरुबल ने बताया कि पैदल चलने वाले नागरिकों को भी इससे फायदा होगा। गलत ढंग से खड़े वाहन ट्रैफिक जाम की वजह बनते हैं, पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किल पैदा करते हैं। वाहन चालकों को पता हो कि पूरे क्षेत्र में कहां पार्किंग उपलब्ध है तो वे आसानी से इसका उपयोग कर पाएंगे।