फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bommai demands ED and CBI probe into 'illegal money' recovered from properties linked to contractor

कर्नाटक: ठेकेदार से जुड़ी संपत्तियों से बरामद 'अवैध धन' पर बोले बोम्मई- जांच करे ED-CBI, भ्रष्टाचार हो रहा

Sat, 14 Oct 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 11:07 PM IST
सार

Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई की सरकार पर ठेकेदारों ने उनसे चालीस फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। अब, वह ठेकेदार संघ को कांग्रेस सरकार का कमीशन संग्रह केंद्र करार दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bommai demands ED and CBI probe into 'illegal money' recovered from properties linked to contractor
Basavaraj Bommai - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कांग्रेस सरकार और कुछ ठेकेदारों पर मिलकर राज्य को लूटने का आरोप लगाया और आयकर विभाग की तलाशी के दौरान बरामद अवैध धन की ईडी और सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई की सरकार पर ठेकेदारों ने उनसे चालीस फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। अब, वह ठेकेदार संघ को कांग्रेस सरकार का कमीशन संग्रह केंद्र करार दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों की संपत्तियों की तलाशी ली, जहां उन्होंने शहर के एक ठेकेदार से जुड़ी संपत्तियों में कई बक्सों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में धन बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्ती का जिक्र करते हुए बोम्मई ने आरोप लगाया कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से अधिकारियों के तबादले सहित हर चीज में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कर्नाटक को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार कहा कि वह पांच राज्यों के आगामी चुनावों के लिए धन मुहैया कराने के लिए कांग्रेस  पार्टी का एटीएम बन गई है।  

विज्ञापन

बोम्मई ने दावा किया, 'यह कर्नाटक की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।'  उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार गांव से लेकर विधान सौध तक देखा जाता है और यह खुलेआम चल रहा है।' नकदी की जब्ती के बारे में उन्होंने कहा, 'यह पहली बार है कि ठेकेदारों को लंबित बिल के पैसे जारी करने के तुरंत बाद किसी ठेकेदार से जुड़े घर से भारी मात्रा में राशि बरामद की गई है।'

उन्होंने दावा किया, 'इससे साबित हो गया है कि सरकार को बिलों को मंजूरी देने के लिए 10 फीसदी कमीशन मिला। अगर कुछ और ठेकेदारों पर छापे मारे जाते हैं तो अधिक कमीशन राशि सामने आएगी।'

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार संघ ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगाए थे और वही संघ अब 'सरकार के कमीशन संग्रह केंद्र' के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, 'ठेकेदारों की लॉबी काम कर रही है... कुछ ठेकेदार और सरकार मिलकर राज्य को लूट रहे हैं।' उन्होंने दावा किया, 'हाल ही में धन की बरामदगी की जांच ईडी द्वारा धन शोधन अधिनियम और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री की इसमें कोई भूमिका नहीं है, तो उन्हें इस मामले को लोकायुक्त या खुद सिद्धारमैया द्वारा गठित न्यायमूर्ति नागमोहन दास आयोग के पास भेजना चाहिए, जो इस आरोप की जांच कर रहा है कि पिछली भाजपा सरकार ने ठेकेदारों से 40 फीसदी कमीशन एकत्र किया था या नहीं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 'एटीएम की तरह काम करने' का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed