फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bommai attacks Siddaramaiah govt, says those in power busy in politics to save position

Karnataka: बोम्मई ने सिद्धारमैया सरकार पर बोला हमला, कहा- सत्ता में बैठे लोग पद बचाने की राजनीति में व्यस्त

Sun, 30 Jul 2023 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई ने दावा किया कि सरकार की नजर 'ट्रांसफर करप्शन बिजनेस' पर है जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठक में भ्रम की स्थिति 'ट्रांसफर करप्शन बिजनेस में प्रतिस्पर्धा' के कारण थी। 

विज्ञापन
Bommai attacks Siddaramaiah govt, says those in power busy in politics to save position
बसवराज बोम्मई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्रभावितों को राहत प्रदान करने के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपनी स्थिति बचाने के लिए राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का ज्यादातर समय सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर 'संघर्षों को सुलझाने' में खर्च होता है।

विज्ञापन

 

बोम्मई ने दावा किया कि सरकार की नजर 'ट्रांसफर करप्शन बिजनेस' (सरकारी कर्मचारियों के तबादले) पर है जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठक में भ्रम की स्थिति 'ट्रांसफर करप्शन बिजनेस में प्रतिस्पर्धा' के कारण थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, राज्य सरकार बारिश से हुए नुकसान पर ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन तक 10,000 रुपये की तत्काल राहत नहीं पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि फसल क्षति का प्रारंभिक आकलन अभी तक नहीं किया गया है और कोई भी जीवन के नुकसान पर ध्यान नहीं दे रहा है, और मंत्रियों ने बारिश या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक फसल के लिए किसानों को बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं और जो लोग सरकार में हैं वे राजनीति में व्यस्त हैं, जिसका उद्देश्य अपनी स्थिति को बचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना अधिकांश समय मंत्रियों और विधायकों के बीच टकराव को सुलझाने में लगा रहे हैं।
 

उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब लोग संकट में हैं, राज्य सरकार उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आई है। इसलिए, मैं सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि मंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें, संकट में लोगों को राहत प्रदान करें।' बोम्मई ने आगे कहा, 'हमारी (भाजपा) सरकार के दौरान, हमने उन लोगों के लिए 5 लाख रुपये प्रदान किए थे जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसे जारी रखा जाना चाहिए और तत्काल राहत के रूप में 10,000 रुपये दिए जाने चाहिए।' उन्होंने कहा कि केंद्रीय राहत के अलावा राज्य सरकार द्वारा पिछली बार किसानों को दी गई अतिरिक्त राहत इस बार भी जारी रखी जानी चाहिए।
 

उन्होंने कहा, 'अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो इसका क्या फायदा है, इसका अस्तित्व है या नहीं।' यह दावा करते हुए कि असामाजिक तत्व राज्य में बिना किसी डर के काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन के कारण है। उन्होंने कहा, 'कानून का कोई डर नहीं है और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed