फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Bombay High Court raised security concerns over Uddhav Thackeray swearing in ceremony

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह पर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई

Wed, 27 Nov 2019 05:06 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bombay High Court raised security concerns over Uddhav Thackeray swearing in ceremony
bombay high court
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह शिवाजी पार्क में आयोजित किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का यह नियमित सिलसिला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

 


न्यायमूर्ति एससी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति आरआई छागला की पीठ ने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो हर कोई इस तरह के कार्यक्रम के लिए मैदान को इस्तेमाल करना चाहेगा। बता दें कि ठाकरे बृहस्पतिवार शाम को छह बजकर 40 मिनट पर शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह कल होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। हम बस यह चाहते हैं कि कुछ अप्रिय न घटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर सरकारी संगठन ‘वीकम ट्रस्ट’ ने मामले में याचिका दायर की थी, और सवाल उठाया था कि शिवाजी पार्क खेल का मैदान है या मनोरंजन स्थल। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ऐसे कार्यक्रमों मंजूरी दी जाएगी तो होगा यह कि ये एक परंपरा बन जाएगा और फिर हर कोई इस तरह के कार्यक्रमों के लिए मैदान का इस्तेमाल करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed